फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National table tennis player goes missing from Agra Eklavya Sports Stadium

स्टेडियम से गायब हुआ राष्ट्रीय खिलाड़ी: शिकायत दर्ज कराने को भटके पिता; पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप

Sun, 16 Aug 2026 09:31 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 09:31 AM IST
सार

राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी 31 जुलाई को सुबह पांच बजे से लापता हैं। पिता शैलेश सिंह ने स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा और वार्डन समेत अन्य कर्मचारियों पर बेटे को प्रताड़ित करने, जातिसूचक बातें बोलकर पिटाई करने का आरोप लगाया था। अनहोनी की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी थी।

विज्ञापन
National table tennis player goes missing from Agra Eklavya Sports Stadium
आगरा में स्टेडियम से लापता हुआ खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई से लापता राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश के पिता स्टेडियम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। उधर, पुलिस ने बीट सिपाही की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस कार्रवाई को विधि सम्मत बता रही है जबकि पिता पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शाहगंज के नगला छउवा निवासी 17 वर्षीय वंश राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास में रह रहे थे। बीती 31 जुलाई को वह सुबह पांच बजे से लापता हैं। पिता शैलेश सिंह ने स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा और वार्डन समेत अन्य कर्मचारियों पर बेटे को प्रताड़ित करने, जातिसूचक बातें बोलकर पिटाई करने का आरोप लगाया था। अनहोनी की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी थी।
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी के जरिये तलाश में वंश कैंट स्टेशन से अकेले ट्रेन में जाता दिखा। उज्जैन में भी वह हंसते हुए स्टेशन से जाते दिखा। वंश ने अपने एक दोस्त को दो दिन बाद कॉल भी की थी। इधर, मामले में पिता प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। शैलेश ने बताया कि उनके पास कई राजनैतिक लोगों ने भी क्रीड़ा अधिकारी का नाम हटाकर तहरीर देने का दबाव बनाया था पर वह नहीं माने। अब पुलिस ने बीट सिपाही की ओर से नाबालिग के अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आखिर उनके बेटे के साथ कुछ गलत होने की प्राथमिकी कोई और कैसे दर्ज करा सकता है।

मुख्यमंत्री से लगाएंगे गुहार
पिता का कहना है कि वह इस प्रकरण को न्यायालय के समक्ष लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाने जाएंगे। किसी भी कीमत पर हार नहीं मानेंगे। पुलिस बेटे को तो ढूंढ नहीं पाई है, उल्टा आरोपियों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

जिलाधिकारी से मांगी गई है अनुमति
लापता खिलाड़ी के पिता ने राजपत्रित अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों पर एससी-एसटी और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उनकी तहरीर को जिलाधिकारी को भेजा गया है। वहां से अनुमति के बाद ही कार्रवाई हो सकती है। पिता के आरोप सीसीटीवी की जांच में पुष्ट नहीं हो रहे हैं। बीट सिपाही नीलेश ने जीडी पर सूचना दर्ज कराई थी। उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो विधि सम्मत है। - राम प्रवेश गुप्ता, एसीपी सदर




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed