फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbours assaulted teenage girl and her maternal uncle in agra

VIDEO: 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मामा- भांजी की डंडों से पिटाई; पीड़िता ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

Wed, 15 Jul 2026 07:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 15 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

किशोरी के छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी हमलावर हो गए। लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। किशोरी के साथ उसके मामा से भी मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
Neighbours assaulted teenage girl and her maternal uncle in agra
छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कमलानगर के बल्केश्वर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसियों के छेड़छाड़ करने का विरोध किया। आरोपियों ने उससे अभद्रता की। मामा बचाने आए तो घर में घुसकर उनको डंडे से पीटा। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामला मारपीट में दर्शा दिया। किशोरी ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले युवक आते जाते समय उसके ऊपर अश्लील टिप्पणी करते थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह घर के काम से जा रही थी। बिन्टू उर्फ शिवम, साहिल, रोहित, भूरा, सुमित और सुभाष ने उन्हें रोक लिया। अभद्र टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। मामा बचाने आए तो उन्हें भी डंडो से पीटा। पूरी घटना का उनकी बहन ने छत से वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बुधवार को पीड़िता और उसके परिजन ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से मुलाकात की। थाना पुलिस पर छेड़छाड़ की बात हटवा कर दोबारा तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया। उचित कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed