सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Flyover Planned at Sikandra with Metro Alignment Changes

खुशखबर: सिकंदरा चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर, लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति; शुरू हुआ सर्वे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सिकंदरा चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत के लिए एनएचएआई और UPMRC संयुक्त रूप से फ्लाईओवर की नई डिजाइन पर काम कर रहे हैं। मेट्रो ट्रैक के साथ बनने वाले इस फ्लाईओवर से आसपास की 20 से अधिक कॉलोनियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

New Flyover Planned at Sikandra with Metro Alignment Changes
सिकंदरा चौराहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सिकंदरा चौराहे पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यहां फ्लाईओवर बनाएगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम का संयुक्त सर्वे चल रहा है। मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक की वजह से फ्लाईओवर की डिजाइन बदलनी पड़ रही है। मेट्रो परियोजना पूरी होने के बाद फ्लाईओवर बनने लगेगा।
Trending Videos


 

सिकंदरा सब्जी मंडी से गुरुद्वारा के करीब तक जाम की स्थिति रहती है। फ्लाईओवर सिकंदरा सब्जी मंडी से बनेगा। इसकी लंबाई एक किमी तक हो सकती है। इस हाईवे पर यूपीएमआरसी मेट्रो ट्रैक भी बना रही है। हालांकि इसकी अंतिम डीपीआर अब तक तय नहीं हो पाई है। पूर्व में यहां प्रस्तावित फ्लाईओवर करीब 85 करोड़ रुपये में बनना था। इसकी डीपीआर भी तय हो गई थी। लेकिन मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक बनने के कारण डिजाइन को रद्द करना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों विभाग के अधिकारी सर्वे कर नई डिजाइन से फ्लाईओवर बनाएंगे। एक ओर मेट्रो स्टेशन और दूसरी ओर फ्लाईओवर होगा। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि एनएचएआई और यूपीएमआरसी की टीम संयुक्त रूप से फ्लाईओवर के लिए सर्वे कर रही है। इसकी डिजाइन तय होना बाकी है।

स्थानीय लोगों, पर्यटकों को मिलेगी राहत
फ्लाईओवर बनने से सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, महर्षिपुरम, केके नगर, कैलाश समेत 20 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। इसी रोड पर सिकंदरा स्मारक, मरियम का मकबरा भी है। इनको देखने के लिए देश और विदेश से रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। ये भी जाम में फंसते हैं। फ्लाईओवर बनने से इन्हें भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed