{"_id":"6a82f13fcbda9b0c5e09dbcf","slug":"newlywed-bride-disappears-from-in-laws-home-five-days-after-wedding-night-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सुहागरात के पांचवें दिन दुल्हन ने दिखाया असली रूप, रात में किया ऐसा कांड; लगाने पड़े थाने-कोर्ट के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुहागरात के पांचवें दिन दुल्हन ने दिखाया असली रूप, रात में किया ऐसा कांड; लगाने पड़े थाने-कोर्ट के चक्कर
Mon, 17 Aug 2026 05:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के पांचवें दिन ही ऐसा कांड कर दिया कि ससुरालवालों के होश उड़ गए। पुलिस थाने और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन फरार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले फ्लावर डेकोरेटर विष्णु का रिश्ता शमसाबाद के रहने वाले जवाहर सिंह ने प्रयागराज की युवती प्रीति से कराया था। लड़की को गरीब परिवार की बताकर शादी के खर्च के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए ले लिए। दुल्हन के परिवार ने करीब दो लाख रुपए का खर्च किया। दुल्हन घर आई तो अपनी मीठी और प्यार भरी बातों में पूरे परिवार को फंसा लिया।
विज्ञापन
सुहागरात के पांचवें दिन जब विष्णु की मां गुड्डी देवी की आंख खुली तो प्रीति अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसे चारों तरफ देखा लेकिन कहीं नजर नहीं आई। आखिर में विष्णु के परिवार के लोगों ने रेलवे और बस स्टेशन पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। घर से तकरीबन आठ लाख रुपए के जेवरात को वह लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड्डी देवी ने बताया कि दुल्हन को घर में आए हुए चंद दिन ही हुए थे। इस कारण जेवरात नहीं उतारे थे। इसका उसने फायदा उठाया और फरार हो गई। जब उसके घरवालों से बात की तो वह उल्टा उन पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाने लगे। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हारकर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, तब थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें-UP: यूपी रोडवेज बस में गूंजी किलकारी, सफर के बीच गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म; चालक ने मानवता का निभाया फर्ज
ये भी पढ़ें-UP: यूपी रोडवेज बस में गूंजी किलकारी, सफर के बीच गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म; चालक ने मानवता का निभाया फर्ज