सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No brooms in narrow streets, machines will be used for cleaning

Agra News: तंग गलियों में झाड़ू नहीं, मशीन से होगी सफाई

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
No brooms in narrow streets, machines will be used for cleaning
विज्ञापन
आगरा। शहर की तंग गलियों में धूल-मिट्टी हटाने के लिए झाड़ू लगाते कर्मचारी नहीं, बल्कि मशीनें नजर आएंगी। बेहद छोटी और कॉम्पैक्ट ई-स्वीपिंग मशीनों से गलियों की सफाई कराई जाएगी। सोमवार से इनका ट्रायल शुरू होगा। एचसीएल फाउंडेशन ने आगरा नगर निगम को दो इलेक्ट्रिक स्वीपिंग मशीनें दी हैं, जो चार्ज होने के बाद पूरे दिन काम कर सकेंगी।
Trending Videos

आगरा नगर निगम एमजी रोड, ताजमहल के पास, माल रोड, फतेहाबाद रोड और यमुना किनारा रोड पर डिवाइडर के पास जमा धूल-मिट्टी हटाने के लिए स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है। दो छोटी स्वीपिंग मशीनें भी आगरा नगर निगम को मिली हैं। निगम में 13 मार्च से ये मशीनें रखी हुई थीं, लेकिन अब सोमवार से इन्हें क्षेत्र में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि सफाई के दौरान धूल न उड़े और प्रदूषण न हो, इसलिए इन छोटी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये मशीनें गलियों और ऐसे इलाकों में इस्तेमाल की जाएंगी, जहां बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed