फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices issued to 80 colleges collecting marksheets from university

Agra University: अंकतालिका लेने नहीं पहुंचे 80 काॅलेज, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया नोटिस

Thu, 06 Aug 2026 09:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 06 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

विश्वविद्यालय से अंकतालिकाएं कॉलेज प्रबंधन को ले जाकर अपने विद्यार्थियों को वितरित करनी थी। बावजूद इसके कई काॅलेजों के लोग अंकतालिकाएं लेने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Notices issued to 80 colleges collecting marksheets from university
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेज अंकतालिका लेने में लापरवाही बरत रहे हैं। अब तक करीब 80 कॉलेजों के लोग अंकतालिकाएं लेने नहीं पहुंचे। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी कर सप्ताहभर में अंकतालिकाएं पालीवाल परिसर से प्राप्त कर लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र में 534 कॉलेजों के स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 79,662 छात्रों की अंकतालिकाएं तैयार हैं। इसमें स्नातक की 55,686, परास्नातक की 9,150 और व्यावसायिक कोर्स की 14,826 अंकतालिकाएं हैं। दीक्षांत समारोह से पहले इनका वितरण शुरू कर दिया गया था। अभी करीब 10 हजार अंकतालिकाएं बची हैं, ये 80 कॉलेजों की हैं।
विज्ञापन


इन कॉलेजों के विद्यार्थी अंकतालिका के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्री डिजी लॉकर से प्राप्त हो रही हैं। अंकतालिकाएं कॉलेज प्रबंधन को ले जाकर अपने विद्यार्थियों को वितरित करनी थी। मगर 10-15 फीसदी कॉलेज के लोग अंकतालिका लेने नहीं आए हैं, नोटिस देकर उन्हें निर्देश दिए गए हैं। उधर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रबंधन को इसके लिए खुद भी प्रेरित करेंगे, जिससे छात्रों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed