फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panama Foreign Minister Visits Taj Mahal Says India and Panama Will Always Stand Together

UP: ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए पनामा के विदेश मंत्री, ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी; जानें क्या कहा

Mon, 20 Jul 2026 09:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

ताजमहल भ्रमण के दौरान विदेश मंत्री ने इसकी वास्तुकला, पच्चीकारी और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पत्नी के साथ स्मारक परिसर में तस्वीरें भी खिंचवाईं और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों का आभार जताया।
 

विज्ञापन
Panama Foreign Minister Visits Taj Mahal Says India and Panama Will Always Stand Together
पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज आचा वास्केज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पनामा गणराज्य के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज ने अपनी पत्नी मिरेया पेरिस के साथ ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला और खूबसूरती की प्रशंसा की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की विजिटर बुक में संदेश लिखा कि भारत और पनामा हमेशा साथ। एएसआई के ताजमहल प्रभारी वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने उनका स्वागत किया और ताजमहल का भ्रमण कराया। विदेश मंत्री ने ताज की पच्चीकारी और नगीनों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो ने लिखा कि वास्तुकला के इस अद्भुत और शानदार स्मारक का दौरा बेहद शानदार रहा। सभी स्टाफ कर्मियों को धन्यवाद। भारत और पनामा हमेशा साथ हैं। विदेशी मेहमानों ने ताजमहल परिसर में कुछ समय बिताया। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझा और सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर पत्नी के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान उनकी पत्नी ने ताज के साथ यादगार पलों को तस्वीरों में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed