{"_id":"69c783381ae3f86fa500c736","slug":"peepal-tree-cut-inside-police-station-cops-cite-electric-hazard-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने में लगे पीपल के पेड़ से इस बात का था डर, जानें क्यों पुलिस ने इसे रातों रात कटवा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने में लगे पीपल के पेड़ से इस बात का था डर, जानें क्यों पुलिस ने इसे रातों रात कटवा दिया
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार
न्यू आगरा थाने में पीपल के पेड़ की कटाई का वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि बिजली के तारों से करंट फैलने के खतरे के कारण पेड़ की छंटाई कराई गई थी।
थाने कटवाया गया पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थाना परिसर में लगे पेड़ को काटा जा रहा है। इसके साथ ही थाना प्रभारी योगेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पीपल के पेड़ को बृहस्पतिवार रात को काटा गया है। इसके बाद लकड़ी को एक ट्रैक्टर ट्राली से भेज दिया गया।
Trending Videos
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि 28 फरवरी को पेड़ को छंटवाया गया था। पेड़ का एक तना रोड की तरफ झुका गया था जिसमें बिजली के तारों को छूते हुए करंट प्रवाहित हो गया था। थाने के सामने से दयालबाग रोड पर अत्यधिक संख्या में व्यक्तियों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को देखते हुए पेड़ की छंटाई करने वाले कर्मचारी बुलाकर पेड़ के तने को छंटवाया गया है। शेष पेड़ बचा हुआ था। 20 मार्च को भी पेड़ की डाली बिल्डिंग की तरफ झुक गई थी जिससे आने जाने वाले लोगों के लिए खतरा बन गया था। बृहस्पतिवार रात में पेड़ की छंटाई फिर से कराई गई थी। इन सभी की पुलिस ने अपनी जनरल डायरी में दर्ज किया है। संबंधित विभागों को भी अवगत कराया गया।