फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव मतगणना: कोरोना से बचाव के प्रति लापरवाही, अभी यह हाल है...आगे क्या होगा ?

Sun, 02 May 2021 04:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 May 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
people violating covid guidelines during counting of panchayat election in firozabad
फिरोजाबाद में मतगणना केंद्रों के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच आगरा समेत जोन के सभी जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है। इसे लेकर सुरक्षा और संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए हैं, लेकिन सुबह से जो तस्वीरें सामने आ रही है, वो चिंताजनक हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए कैसे उड़ी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां....

people violating covid guidelines during counting of panchayat election in firozabad
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी , जाली के बाहर अभिकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को फिरोजाबाद जिले के छह मतगणना केंद्रों पर मतगणना के दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। न कोई सामाजिक दूरी का पालन करता दिखाई दिया और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग करते लोग दिखाई दिए। थर्मल स्क्रीनिंग करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम उस समय मतगणना केंद्र पर पहुंची, जब अधिकांश मतगणना कार्मिक अंदर प्रवेश कर गए थे। 

people violating covid guidelines during counting of panchayat election in firozabad
मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गणना टेबिलों के पास भी प्रत्याशी एवं समर्थक एक दूसरे से सटे दिखाई दिए। हर कोई भीड़ को देखकर यही कहता दिखाई दिया कि आखिर कहां है किसी को कोरोना संक्रमण का भय। इस तरह के हालात न सिर्फ कोटला रोड मंडी परिसरम में दिखे बल्कि शिकोहाबाद, सिरसागंज मंडी के साथ-साथ जसराना स्थित उप मंडी प्रांगण, टूंडला मंडी एवं आरआरएम इंटर कालेज बछगांव के बाहर भी लोग लापरवाह दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people violating covid guidelines during counting of panchayat election in firozabad
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ पर पुलिस ने फटकारी लाठियां - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने को लाठियां फटकारी। इसके कारण अफरा-तफरी मच गई। इस तरह का नजारा जसराना स्थित मंडी के साथ-साथ फिरोजाबाद में कोटला रोड मंडी पर दिखाई दिया। मतगणना एजेंटों को अंदर करने के बाद समर्थकों की भीड़़ को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
people violating covid guidelines during counting of panchayat election in firozabad
एटा में भिड़े प्रत्याशी समर्थक - फोटो : अमर उजाला
मतगणना केंद्र में भिड़े दो प्रत्याशी समर्थक
एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के मतगणना केंद्र सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को बलपूर्वक नियंत्रित करते हुए हिरासत में लेकर थाना कोतवाली नगर भेज दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed