सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Action After Video Goes Viral: Case Filed in Minor Harassment Incident in Agra

UP: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई; फिर विधवा ने किया ऐसा काम; दर्ज करना पड़ा मुकदमा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 04 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में शुरू में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा, जिसके बाद पीड़िता की मां ने वीडियो वायरल किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

Police Action After Video Goes Viral: Case Filed in Minor Harassment Incident in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एकता थाना पुलिस जानकर भी बनीं रही अंजान शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थाना एकता से चंद मीटर की दूरी पर स्थित शमसाबाद रोड टीवी टावर के निकट रहने वाली एक विधवा की नाबालिग लड़की से पड़ोसी किराएदार ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने एकता पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस से कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता की मां ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद एकता पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

 

शमसाबाद रोड टीवी टावर के पास किराए के मकान में लता अग्रवाल पत्नी स्व. अशोक अग्रवाल अपने नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। दूसरे मंजिल के एक कमरे में कासगंज जिला (एटा) निवासी विजय यादव भी किराए पर रहता है। एक मई को विजय यादव ने विधवा की नाबालिग लड़की गीता (बदला हुआ नाम) 13 वर्ष के साथ घर में घुसकर कर उस समय छेड़छाड़ की जब पीड़ित की मां अपने बेटे को जयपुर दवा दिलाने गई थी। मां के वापस आने पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी दी। मां ने दो मई को पीड़ित बच्ची के साथ एकता थाना में तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता की मां लता अग्रवाल ने रविवार को वीडियो वायरल कर पुलिस पर कार्रवाई न करने एवं बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस, बच्ची का कराया मेडिकल
वीडियो वायरल होने पर एकता पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। एकता थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मजबूरी में किया वीडियो वायरल
पीड़ित बच्ची की मां लता अग्रवाल ने बताया कि उसका एक बेटा मानसिक रूप से बीमार है। वह उसे एक मई को दवा दिलाने के लिए जयपुर गई थी। इसी दौरान विजय घर में घुसकर कर छेड़छाड़ किया, दो मई को पुलिस को सूचना दिया लेकिन कार्रवाई न होने पर मजबूरी में वीडियो वायरल करना पड़ा, तब मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं, पीड़ित बच्ची ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। लेकिन जब विरोध करते तो जान से मारने कि धमकी देता था, इसलिए चुप रह जाती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed