सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Bust Gambling Racket in Agra Hotel, 7 Arrested With 1.48 Lakh Cash

UP: ताज रॉयल होटल में जुए की महफिल का भंडाफोड़, 1.48 लाख कैश बरामद; पुलिस ने सात जुआरी भी दबोचे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

ताजगंज के होटल ताज रॉयल के कमरे में चल रही जुआ महफिल पर पुलिस ने छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1.48 लाख रुपये नकद, मोबाइल और बाइक बरामद कर मामला दर्ज किया गया है।

Police Bust Gambling Racket in Agra Hotel, 7 Arrested With 1.48 Lakh Cash
होटल ताज रॉयल के कमरे में लग रहे थे दांव, 7 गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ताजगंज के बसई स्थित होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 302 में बुधवार शाम को जुआरियों ने महफिल सजा रखी थी। लाखों के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 1.48 लाख रुपये, 6 मोबाइल और 3 बाइक बरामद की हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos


एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि होटल में काफी समय से जुआ कराने की जानकारी मिली थी। बुधवार शाम को छापा मारा गया।

तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 302 में पुलिस पहुंची तो अफरातफरी मच गई। 7 लोगों को माैके से पकड़ लिया गया। इनमें राजपुर चुंगी निवासी गाैरव, शिवम, कहरई मोड़ निवासी सुशील उर्फ सोनू, अजीत कुमार, शमसाबाद निवासी ब्रह्मस्वरूप, प्रेम नगर, उखर्रा रोड निवासी केशव सिंह और सदर बाजार निवासी बशीर खान हैं। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed