सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Tighten Safety Measures at Yamuna Ghats After Tragic Drowning Incident in Agra

UP: यमुना घाटों पर होगी सख्ती, डूबने से चार मौतों के बाद पुलिस अलर्ट; हर घाट पर होगी निगरानी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में यमुना के पार्वती घाट पर चार लोगों की डूबने से मौत के बाद आगरा पुलिस ने यमुना घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला लिया है। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, पुलिस निगरानी और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।

Police Tighten Safety Measures at Yamuna Ghats After Tragic Drowning Incident in Agra
घाटों पर जागरूकता वाले बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यमुना के पार्वती घाट पर मंगलवार को लोगों की डूबने से हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने हादसे रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर हुई डूबने की घटना के बाद अमर उजाला ने सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़ा करते हुए प्रमुखता से बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित की। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। मामले में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने घाटों पर जागरूकता वाले बोर्ड लगाने से लेकर थाना पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

पार्वती घाट पर नहाने गए शोभा नगर के विक्की सहित मथुरा और हाथरस के तीन युवक-युवतियों की डूबने से मौत हो गई थी। सभी जन्मदिन पार्टी में आए थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर यमुना के घाटों पर सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल खड़े हो गए। कई बार डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शहर से लेकर देहात तक घाटों पर इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसे हो चुके हैं। पार्वती घाट पर हुई घटना के बाद लखनऊ से दिशा-निर्देश मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार में बताया कि शहर और देहात में यमुना के घाटों पर पुलिस के इंतजाम किए जाएंगे। यमुना में ज्यादा गहराई वाले स्थानों को चिहि्नित करके बोर्ड लगाए जा रहे हैं। चेतावनी भी लिखी जा रही है कि पानी में न जाएं। इससे हादसे का शिकार हो सकते हैं। अगर कोई नाव में भी जाएगा तो लाइफ जैकेट होनी चाहिए। इस पर संबंधित थाना पुलिस नजर रखेगी। फिलहाल पुलिस कर्मियों को लगाने के साथ गोताखोर भी दिए जाएंगे।

पार्वती घाट पर एसीपी ने किया जागरुक
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पार्वती घाट पर बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। आसपास के लोगों को बताया गया कि नदी में पानी की गहराई अधिक है। इस बारे में लोगों को बताएं। अगर, कोई नदी में जाने का प्रयास कर रहा है तो उसे रोक दें। कोई नहीं मानता है तो पुलिस को बताएं। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोर बबलू, सुभाष, रवि, लोंगा, अनिल कुमार, काले, मनीष, सेंकी आदि को थाने के नंबर दिए। इनसे कहा गया कि वो किसी तरह के हादसे की जानकारी पुलिस को तत्काल दें। नजर भी रखें कि कोई गहरे पानी में तो नहीं जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed