{"_id":"6a04e8c7a3518431b5032702","slug":"pradhans-son-threatens-to-kill-youth-for-seeking-rti-agra-news-c-25-1-agr1008-1059170-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरटीआई मांगने प्रधान पुत्र ने युवक को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरटीआई मांगने प्रधान पुत्र ने युवक को दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाह। गांव के विकास कार्यो की समीक्षा के लिए आरटीआई मांगे जाने पर भड़के प्रधान पुत्र ने फोन कॉल पर युवक को जान से मारने की धमकी दिए जाने एवं थाने के रास्ते पर घेरे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रधान पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तरासों के देव उर्फ सतीश ने पुलिस को बताया कि गांव के प्रधान के कामों की समीक्षा के लिए उसने आरटीआई के माध्यम से डीएम और खंड विकास अधिकारी से सूचना मांगी थी। प्रधान के कामों की जांच की मांग की थी। प्रधान पुत्र विपिन कुमार ने 9 मई को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी दी कि घर से बाहर निकलने पर हाथ पैर तोड़ दिए जाएंगे। फोन कॉल की पीड़ित ने रिकॉर्डिंग कर ली। जब वह घर से शिकायत करने के लिए थाने जा रहा था, तो गाड़ी से विपिन और मनोज पीछा कर रहे थे। डर और दहशत में आए देव उर्फ सतीश ने बाह पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर पर प्रधान पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos