सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President Droupadi Murmu to Visit Agra on 19 March Will Travel to Mathura for Three-Day Stay

UP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को आगरा पहुंचेंगी, हेलिकॉप्टर से जाएंगी मथुरा; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को आगरा पहुंचकर हेलिकॉप्टर से मथुरा जाएंगी, जहां वह तीन दिन तक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और खेरिया एयरपोर्ट से मथुरा मार्ग तक फोर्स तैनात रहेगी।

President Droupadi Murmu to Visit Agra on 19 March Will Travel to Mathura for Three-Day Stay
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को आगरा आ रही हैं। यहां से वह मथुरा जाएंगी और तीन दिन तक रहेंगी। पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सेफ जोन बनाने के साथ ही चिकित्सकीय टीम भी बना दी है।
Trending Videos


राष्ट्रपति के आगमन के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम समेत अन्य विभागों को भी निर्देशित कर दिया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रपति 19-21 मार्च तक मथुरा रहेंगी। आगरा में ट्रांजिट विजिट रहेगा। इसके लिए तीन एसीएमओ के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई हैं। ये आगरा, मथुरा में सक्रिय रहेंगी। एसएन कॉलेज में सेफ जोन भी बनाया गया है। एंबुलेंस भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रपति के दौरे पर आगरा में भी अलर्ट, मथुरा तक फोर्स रहेगी तैनात
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के मथुरा में प्रस्तावित दाैरे को देखते हुए आगरा में भी अलर्ट जारी किया गया है। खेरिया एयरपोर्ट पर अधिकारी फोर्स के साथ रहेंगे। साथ ही आपात स्थिति के लिए मथुरा तक हाईवे पर फोर्स रहेगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 19 मार्च की सुबह विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगी। वहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी। शाम को राष्ट्रपति विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट आएंगी।

आगरा से वायुसेना के हेलिकाॅप्टर से मथुरा कैंट स्थित आर्मी हेलिपैड पर उतरेंगी। आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए अलर्ट किया गया है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। आपात स्थिति में मथुरा जाने के लिए सड़क मार्ग का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसको देखते हुए खेरिया एयरपोर्ट के साथ ही मथुरा जाने तक के मार्ग पर पुलिस फोर्स रहेगी। अगर मथुरा में कार्यक्रम के लिए फोर्स की मांग की जाएगी तो वहां भी पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed