{"_id":"6a6840a561180e8e3f0da107","slug":"railway-launches-probe-after-youth-thrown-off-moving-train-for-opposing-sister-s-harassment-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चलती ट्रेन से युवक को फेंका, बहन से छेड़खानी; प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामले की जांच करेगी ये टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चलती ट्रेन से युवक को फेंका, बहन से छेड़खानी; प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामले की जांच करेगी ये टीम
Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
सार
बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में रेलवे ने जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त जांच टीम गठित की है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है, जबकि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।
स्टेशन के वेंडर और अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। जीआरपी पुलिस अधीक्षक के समन्वय से आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। ट्रेन में तैनात जीआरपी एस्कॉर्ट की भूमिका की भी जांच होगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि प्रत्येक बिंदु की जांच हो रही है। दोषियों की पहचान होते ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आगरा मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट व्यवस्था की समीक्षा होगी।
यह थी घटना
शनिवार रात हमीरपुर जिले के भाई-बहन लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कानपुर लौट रहे थे। आगरा कैंट से चढ़े युवकों ने बहन पर टिप्पणी की। विरोध करने पर फतेहाबाद स्टेशन से पहले उनसे मारपीट की गई। आरोपियों ने भाई को चलती ट्रेन से फेंक दिया और बहन को भी फेंकने का प्रयास किया, पर वह बच गई। बहन ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और आरपीएफ ने घायल भाई-बहन को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।