{"_id":"68ed65b061775ad1d80a62cf","slug":"refined-oil-seized-due-to-suspicion-of-adulteration-burfi-and-boondi-destroyed-agra-news-c-25-1-agr1036-891906-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर हुई सख्ती, तेल-रिफाइंड जब्त; बर्फी-बूंदी कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर हुई सख्ती, तेल-रिफाइंड जब्त; बर्फी-बूंदी कराई नष्ट
Tue, 14 Oct 2025 07:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:58 AM IST
सार
दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इन पर सख्ती करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस ली है। आगरा में मिलावट की आशंका में 363 किलो रिफाइंड और सरसों का तेल जब्त किया है। घटिया मिलने पर 10 किलो बूंदी और बर्फी को नष्ट कराया है।
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावट की आशंका में 363 किलो रिफाइंड और सरसों का तेल जब्त किया है। घटिया मिलने पर 10 किलो बूंदी और बर्फी को नष्ट कराया है। बेसन, घी, चाय समेत विभिन्न सामग्री के 26 नमूने जांच को भी भेजे हैं। रिपोर्ट में नमूने फेल होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने रुनकता स्थित शिव डेली नीड्स पर सरसों का तेल मिलावटी प्रतीत होने पर 73 किलो जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करीब 11 हजार रुपये है। बोदला स्थित नाहर सिंह के प्रतिष्ठान की जांच करने पर टिन में भरा 290 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल भी मिलावट की आशंका में जब्त किया। इसकी कीमत करीब 42 हजार रुपये है।
ख्वासपुरा स्थित साबू खान के मिष्ठान भंडार की जांच करने पर बर्फी और बूंदी खराब गुणवत्ता की मिली। इसमें दुर्गंध आने पर करीब 2000 रुपये की 10 किलो बर्फी और बूंदी को नष्ट कराया है। जांच के लिए सभी के नमूने भी लिए हैं। इसके अलावा टीम ने चाय, घी, सोनपपड़ी, बेसन, खोआ, बालूशाही, मलाई चाप, राजभोग, मैसूर पाक, मलाईपेड़ा, मोतीचूर के लड्डू समेत विभिन्न सामग्री के 26 नमूने लेकर जांच को लैब भेजे हैं। उन्होनें कहा कि लोग खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं।