पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief in Sight for Waterlogging Near Taj Mahal: New Drainage Pipeline to Be Laid at Purani Mandi

Agra: पुरानी मंडी पर जलभराव से मिलेगी राहत, शाहजहां पार्क जाएगा पानी; बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन

Thu, 02 Jul 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 11:49 AM IST
सार

ताजमहल के पास पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन चौक पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम शाहजहां पार्क तक नई पाइपलाइन बिछाएगा। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा नहीं होगा।
 

विज्ञापन
Relief in Sight for Waterlogging Near Taj Mahal: New Drainage Pipeline to Be Laid at Purani Mandi
पुरानी मंडी ताजगंज आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल के पास पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन चौक पर जलभराव से राहत मिलेगी। नगर निगम यहां से जलनिकासी के लिए शाहजहां पार्क तक पाइपलाइन बिछाएगा, इसके जरिए पार्क की नाली तक पानी पहुंचेगा। निगम अधिकारियों ने दावा किया है कि अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें
विज्ञापन



बुधवार को मामूली बारिश हुई तो पुरानी मंडी चौराहे पर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव हो गया। इससे वाहनों का जाम लग गया। वाहन चालक सड़क धंसने के डर से पानी में निकलने की जगह दूसरी साइड से निकलने का प्रयास करते रहे, जिससे जाम लग गया। शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त अशोकप्रिय गौतम पहुंचे और समाधान के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस


उन्होंने बताया कि जलभराव वाली जगह पर एक चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन बिछाकर बारिश के पानी को शाहजहां गार्डन की नाली तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सड़क पर पानी जमा नहीं होगा और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इसका टेंडर पूरा हो चुका है और अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  मॉर्निंग वॉकर्स से अवैध वसूली: शाहजहां गार्डन के ठेकेदार पर एक्शन, 10 हजार का लगाया गया जुर्माना


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed