सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired Banker Duped of 35 Lakh in Online Investment Scam

UP: रिटायर्ड बैंककर्मी भी न समझ पाए ठगों की चाल, एक गलती और गवां बैठे 35 लाख रुपये; FIR हुई दर्ज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार

ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे के लालच में साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंककर्मी से 35 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

Retired Banker Duped of 35 Lakh in Online Investment Scam
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऑनलाइन निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड बैंककर्मी से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos


इंद्रापुरम शमसाबाद रोड निवासी सौरभ जैन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पिता नरेंद्र कुमार जैन रिटायर्ड बैंककर्मी हैं। पिता ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रेडिंग कर कई गुना मुनाफे का विज्ञापन देखा। उस पर क्लिक करने के बाद अज्ञात नंबरों से संदेश आने लगे। बातों में फंसाकर उनको वाट्सएप पर ग्रुप में जोड़ लिया। आरोपियों ने एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराई और पिता का खाता बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एप पर निवेश के बाद मुनाफा होता दिखाई देता था। इसके कारण वह और परिवार के अन्य लोग भी निवेश करने लगे। करीब 20 माह में आरोपियों ने अलग-अलग खातों में 35 लाख रुपये जमा करवाएं। जब मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हुई। आरोपी बहाने बनाकर और रकम जमा करने को कहने लगे। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की जानकारी की जा रही है।

इन बातों का रखें ध्यान
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले बढ़ गए हैं। किसी भी अनजान वेबसाइट या एप पर निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। कोई अत्यधिक लाभ का वादा करे, तो सतर्क रहें। व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण किसी से साझा न करें। ठगी हाेने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed