फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways increases bus trips for Raksha Bandhan for passenger

रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे: 539 बसें हो रहीं संचालित, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उठाया कदम

Sun, 30 Aug 2026 06:03 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 06:03 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग की ओर से बस के फेरे बढ़ाए गए हैं। मथुरा-नौझील-बाजना और मथुरा-गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर 28-28 बसें व अन्य स्थानीय मार्गों पर 134 बस संचालित की जा रहीं हैं। 

विज्ञापन
Roadways increases bus trips for Raksha Bandhan for passenger
रोडवेज में सफर करते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को दी गई निशुल्क बस यात्रा के 66 घंटों की सुविधा शनिवार आधी रात 12 बजे समाप्त हो गई। घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने शनिवार और रविवार को स्थानीय मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए। इस दौरान कुल 539 बसें संचालित की जा रही हैं, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा-बाह मार्ग पर 35, आगरा-पिनाहट पर 22 और आगरा-फिरोजाबाद-शिकोहाबाद मार्ग पर 48 बस संचालित की जा रहीं हैं। आगरा-एटा पर 35, आगरा-सादाबाद-हाथरस-अलीगढ़ पर 40, आगरा-मथुरा पर 22 और आगरा-धौलपुर मार्ग पर 32 बसें चलाई गईं । आगरा-जगनेर-तांतपुर मार्ग पर 34 और आगरा-मैनपुरी पर 25 बस सेवाएं संचालित की जा रहीं हैं। मथुरा-नौझील-बाजना और मथुरा-गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर 28-28 बसें व अन्य स्थानीय मार्गों पर 134 बस संचालित की जा रहीं हैं। रोडवेज अधिकारियों को यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आगरा- दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा बसें लगाईं
शनिवार और रविवार को आगरा-मथुरा-दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक 55 बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं सबसे कम दो-दो बस सेवाएं मथुरा-जयपुर-टनकपुर और मथुरा-टनकपुर मार्ग पर निर्धारित हैं। इसके अलावा आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर आठ बसें चल रही हैं। कुल मिलाकर दोनों दिन लंबे रूटों पर प्रतिदिन 241 बस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed