सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party did not get a single vote in four Polling booths of Kheragarh seat of Agra

Agra Election Result:आगरा की ऐसी सीट, जहां जब्त हुई सपा की जमानत, चार बूथों पर खाता तक नहीं खुला

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट पर सपा की सबसे बुरी स्थिति रही। यहां से सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। कई बूथ ऐसे थे, जहां सपा को दहाई के आंकड़े में भी वोट नहीं मिले। 

Samajwadi Party did not get a single vote in four Polling booths of Kheragarh seat of Agra
समाजवादी पार्टी का चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की पथरीली राह पर समाजवादी पार्टी की साइकिल बुरी तरह से पंचर हो गई। पूरे प्रदेश में सपा गठबंधन दूसरे नंबर पर रहा, लेकिन खेरागढ़ विधानसभा में साइकिल सवार रौतान सिंह के चार बूथों पर एजेंट तक नहीं थे जो उनके लिए वोट डलवा पाते। चार बूथों 130, 281, 347 और 348 पर सपा प्रत्याशी का खाता भी नहीं खुल पाया। उन्हें आठ बूथों पर केवल एक वोट मिल पाया, जो एजेंट ने डाला। 17 बूथों पर केवल दो वोट मिल पाए।

Trending Videos


खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह जीते और उनके मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार रहे। सपा गठबंधन ने रौतान सिंह को उतारा, लेकिन वह ठाकुर बाहुल्य गांवों में ही जगह नहीं बना सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को 109 बूथों पर केवल एक अंक में वोट

रौतान सिंह को खेरागढ़ के 377 बूथों में से 109 बूथों पर केवल एक अंक में वोट मिल पाया। बूथ नंबर 113, 114, 121, 138, 169, 237, 239, 304 पर केवल एक वोट मिल पाया। सपा गठबंधन प्रत्याशी को महज 14133 वोट मिले। हाल के चुनावों में सपा प्रत्याशी की यह सबसे खराब स्थिति है। उनकी और बसपा प्रत्याशी गंगाधर कुशवाह की जमानत जब्त हो गई।

हर बूथ पर भाजपा पर वोटों की झड़ी

खेरागढ़ में दो-दो कुशवाह प्रत्याशी होने पर भी कुशवाह समाज का एकमुश्त वोट भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह को मिला। उन्हें 96574 वोट मिले। खेरागढ़ के 377 बूथों में से केवल 37 बूथ ऐसे रहे, जहां भाजपा को दो अंकों में वोट मिले। केवल बूथ नंबर 350 पर उन्हें सबसे कम 24 वोट मिले। बाकी 340 बूथों पर भाजपा को तीन अंकों में वोट हासिल हुए।

बाह में एक पर भाजपा, चार पर बसपा को शून्य

बाह विधानसभा में एक बूथ पर भाजपा और चार बूथ पर बसपा का खाता नहीं खुला। बाह में लगातार दूसरी बार कमल खिलाने वाली भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह को बुढेरा के बूथ संख्या 223 पर एक भी वोट नहीं मिला। जबकि बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा का कलियानपुर के बूथ संख्या 221, बुढे़रा के बूथ संख्या 223, मढेपुरा के बूथ संख्या 272, गोहरा के बूथ संख्या 287 पर खाता नहीं खुला। 

बता दें कि बुढे़रा में 159 में से 110 मत पडे़ थे। जिनमें से 106 मत सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा को, तीन मत कांग्रेस प्रत्याशी मनोज दीक्षित को तथा एक मत निर्दलीय कौशल किशोर को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज दीक्षित को 57 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नीरज करोरिया को 182 बूथों पर कोई वोट नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed