सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shankaracharya Saraswati Says BJP merely engaged in politics in name of Gomata

शंकराचार्य सरस्वती का हमला: बोले- भाजपा ने गोमाता के नाम पर केवल राजनीति की, राम मंदिर का पूरा ट्रस्ट फर्जी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से संचालित 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा का सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान भारी संख्या में गोभक्त, संत और प्रबुद्धजन उमड़े। कार्यक्रम की सबसे खास बात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

Shankaracharya Saraswati Says BJP merely engaged in politics in name of Gomata
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने गोमाता के नाम पर केवल राजनीति की। यदि पार्टी की वास्तविक मंशा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की होती तो अब तक ठोस कदम उठाए जा चुके होते। गाय के नाम पर वोट लेकर सत्ता प्राप्त करना अलग बात है और राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए गंभीर प्रयास करना अलग।

Trending Videos

वर्तमान सरकार से उम्मीद नहीं 
शंकराचार्य सिकंदरा के नीरव कुंज में गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा संवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। यह आयोजन अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कराया। शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता को राष्ट्रमाता बनाने का अभियान केवल किसी एक संगठन या व्यक्ति के प्रयासों से सफल नहीं होगा। इसके लिए समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से युवाओं को आगे आना होगा। इस मांग को जनआंदोलन का स्वरूप नहीं देंगे, तब तक यह उद्देश्य पूरा होना कठिन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में संयोजक सचिन चतुर्वेदी, नजीर अहमद, शंभुनाथ चौबे, राकेश अग्रवाल, पल्लवी महाजन आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर का पूरा ट्रस्ट ही फर्जी
शंकराचार्य ने अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का पूरा ट्रस्ट ही फर्जी है। आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण से पहले भूमि खरीद में अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे और बाद में ट्रस्ट के गठन में भी पारंपरिक धार्मिक व्यवस्था की अनदेखी की गई।

विज्ञापन

गविष्टि यात्रा के स्वागत में उमड़े लोग, मुस्लिम समाज ने भी की मांग
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से संचालित 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा का सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान भारी संख्या में गोभक्त, संत और प्रबुद्धजन उमड़े। कार्यक्रम की सबसे खास बात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

गो-रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं
समाज के लोगों ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के समर्थन में पोस्टर प्रदर्शित कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल पेश की। वक्ताओं ने कहा कि गो-रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि देश की कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी, महंत सुभाष गिरी और रावली मंदिर के महंत अभिषेक कृष्ण पाराशर ने कहा कि यह यात्रा सनातन मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को जगाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में सैफ अली अब्बास, सलमान कुरैशी, संजय यादव, अमित जादौन, राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संयोजक डॉ. मदन मोहन शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संवाद

ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर की जीवनी का विमोचन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के दौरान ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की जीवनी ‘देदीप्यमान द्विपीठाधीश्वर’ का विमोचन किया। पुस्तक की लेखिका डॉ. दीपिका उपाध्याय ने कहा कि ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर के विराट व्यक्तित्व को सीमित पृष्ठों में समेटना आसान नहीं था। एक संन्यासी का जीवन समाज और धर्म की सेवा के लिए समर्पित होता है, लेकिन उस त्याग के पीछे उनकी माता का मौन त्याग भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। पुस्तक में ऐसे ही भावों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया गया है। शंकराचार्य ने जनसमूह को आशीर्वाद दिया और सिकंदरा की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed