सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman who fell into 100 foot deep well in Agra rescued safely

UP: कुएं में गिरी महिला, पुलिसकर्मी ने दिखाया साहस; 100 फीट नीचे से सुरक्षित निकाला बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 08 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रेस्क्यू ऑपरेशन के दाैरान फायरमैन अमरजीत चौधरी ने बहादुरी का परिचय दिया। कुएं में मौजूद जहरीली गैस मीथेन को पानी से स्प्रे कर निष्क्रिय किया। 

Woman who fell into 100 foot deep well in Agra rescued safely
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में एक महिला कुएं में गिर गई। 100 फीट गहरे में कुएं में गिरी महिला को माैके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
Trending Videos


दोपहर एक बजे थाना खेड़ा राठौर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कासगंज में एक महिला कुएं में गिर गई। सूचना पर प्रभारी अधिकारी बाह  रेस्क्यू यूनिट सहित घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक कुआं जो लगभग 100 फीट गहरा एवं लगभग चार फीट चौड़ा था, जिसके अंदर एक महिला गिर गई है थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू यूनिट ने कुएं में मौजूद जहरीली गैस मीथेन को पानी से स्प्रे कर निष्क्रिय करते हुए फायरमैन अमरजीत चौधरी ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपनी जान को जोखिम में डालकर बीए सेट पहनकर हार्नेस एवं रस्सी की सहायता से कुएं के अंदर प्रवेश किया। 
विज्ञापन


महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया, जिसे उपचार हेतु एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह भेजा गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed