सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sindhiyat Night in agra Grand Cultural Event on Jhulelal Jayanti

UP: सिंधियत की सतरंगी शाम के लिए यहां हुआ भूमि पूजन, झूलेलाल जयंती पर होगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

सिंधी समाज द्वारा 13 अप्रैल को सिंधियत की सतरंगी शाम के रूप में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रमुख अतिथि और कलाकार शामिल होकर कार्यक्रम को खास बनाएंगे।

Sindhiyat Night in agra Grand Cultural Event on Jhulelal Jayanti
भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में सिंधी समाज के सांस्कृतिक आयोजन सिंधियत की सतरंगी शाम के लिए शुक्रवार को खंदारी रोड के केंद्रीय हिंदी संस्थान परिसर में भूमि पूजन हुआ। पंडित भूपेंद्र शर्मा ने सभी मांगलिक कार्य संपन्न कराए।
Trending Videos


 

सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी और मेघराज दियालानी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 13 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसे सिंधी सेंट्रल पंचायत और राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद केंद्रीय हिंदी संस्थान के सहयोग से कराएगा। आयोजन सिंधी भाषा दिवस, भगवान झूलेलाल जयंती एवं संत कंवरराम जयंती पर सिंधियत की सतरंगी शाम के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में रॉकस्टार शुभम, कॉमेडियन मोहित आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। भूमिपूजन के दौरान जहाज नाथ योगी, हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी, जयराम दास होत्चंदानी, ओमप्रकाश चोथवानी, हरीश टहिल्यानी, राज कोठारी, नरेश लखवानी, नंदलाल आयलानी, योगेश शटवानी, श्याम भोजवानी आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने दिखाई सिंधी संस्कृति और कला की झलक
 केदार नगर के राम टेऊं आश्रम में शुक्रवार को सिंधी भाषा दिवस मनाया गया। सिंधी सेंट्रल पंचायत ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 7 से 12 वर्ष के बच्चों ने सिंधी भाषा के व्याकरण, साहित्य और आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जीवन और महिमा से संबंधित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया।

उन्होंने झूलेलाल के सुंदर चित्रों को कागज पर उकेरा। कार्यक्रम का समन्वय भगवंती साजनानी व आयोजन महामंत्री हरीश टहलियानी ने किया। प्रतियोगिता के परिणाम 13 अप्रैल को सतरंगी शाम में घोषित होंगे। इस दौरान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, भोजराज लालवानी, कमल जुम्मानी, उमेश पेरवानी, दुर्गा टिकयानी, लाल मोटवानी, योगेश कुमार गोरु, राजा सोनी, राजू वाधवानी, जतिन शिवानी, रोहित विशननी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed