UP: चिकित्सकों ने महज एक घंटे में बदल दिया टूटा हुआ कूल्हा, 24 घंटे बाद चलने लगे मरीज; फ्री में हुई सर्जरी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 15 May 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार एंटीरियर हिप एप्रोच तकनीक से जांघ के रास्ते आधे कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। इस आधुनिक तकनीक से मरीजों को कम दर्द हुआ और दोनों बुजुर्ग मरीज 24 घंटे के भीतर चलने लगे, जिन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाएगा।
एंटीरियर हिप एप्रोच तकनीक से जांघ के रास्ते आधे कूल्हे का प्रत्यारोपण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी