सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Leader Detained Ahead of Protest March Against Inflation, Workers Stage Protest in Agra

UP: पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर जन आक्रोश मार्च से पहले महानगर अध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पहुंचे कार्यकर्ता

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में पेट्रोल-डीजल और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित जन आक्रोश मार्च से पहले सपा महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता थाने पर जुटकर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगा रहे हैं।

SP Leader Detained Ahead of Protest March Against Inflation, Workers Stage Protest in Agra
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पेट्रोल, डीजल और बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश मार्च से ठीक पहले पार्टी के महानगर अध्यक्ष को पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया। इस गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और वे बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


समाजवादी पार्टी ने महंगाई के मुद्दों को लेकर एक बड़ा जन आक्रोश मार्च निकालने की योजना बनाई थी। इस मार्च के तहत कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे एमजी रोड पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट का घेराव करना था। कलेक्ट्रेट की ओर मार्च की शुरुआत होने से पहले ही, पुलिस ने जीवनी मंडी स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सपा महानगर अध्यक्ष को थाने ले गई है। इस गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीवनी मंडी स्थित आवास और थाने पर जमा हो गए हैं। कार्यकर्ता अपने नेता की रिहाई की मांग कर रहे हैं और पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


समाजवादी पार्टी ने इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र की आवाज को दबाने का एक कायराना प्रयास बताया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार असहमति के स्वरों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर थाने तक संघर्ष करेंगे।

थाना छत्ता और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्क है। इस गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए आपात बैठक बुलाई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनके नेता को रिहा नहीं किया जाता और महंगाई के मुद्दों पर सरकार ध्यान नहीं देती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed