सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Singh Baghel assets increased by Rs 2.64 crore Now there is not even single case in five

SP Singh Baghel: पांच साल में सबकुछ बदल गया...2.64 करोड़ रुपये की बढ़ी संपत्ति; पांच थे अब एक भी नहीं मुकदमा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल एक बार फिर से आगरा लोकसभा से चुनाव मैदान में हैं। पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में 2.64 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही उनके ऊपर पांच मुकदमे थे, उनमें से अब एक भी नहीं है। 

 

SP Singh Baghel assets increased by Rs 2.64 crore Now there is not even single case in five
प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की संपत्ति में पांच साल में 2.64 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सोमवार को नामांकन दाखिल करते समय प्रो. बघेल ने जो शपथपत्र दिया है, उसके मुताबिक उनके और उनकी पत्नी के पास 10.06 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि बीते चुनाव में उनके पास 7.42 करोड़ रुपये की संपत्तियां थीं। सोमवार को आगरा लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संपत्ति का ब्योरा दिया है। प्रो. बघेल से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के पास हो गई है, जबकि 10 साल पहले दोनों के ही पास बराबर संपत्तियां थीं। 2014 में उनकी पत्नी मधु बघेल के पास 1.27 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी, जबकि एक लाख रुपये नकद थे, वहीं अब पांच साल बाद बघेल के पास 1.20 लाख रुपये और पत्नी के पास 1.80 लाख रुपये की नकदी हो गई।
Trending Videos



 

2024 में दिखाई संपत्तियां
केंद्रीय मंत्री बघेल के पास बैंक खातों में 82 लाख रुपये हैं तो पत्नी के पास 23 लाख रुपये। बघेल 12 लाख रुपये सालाना का आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं तो पत्नी 24 लाख रुपये का। बघेल के पास 2.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है तो पत्नी के पास 5.99 करोड़ रुपये की। वहीं केंद्रीय मंत्री के पास 1.08 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और पत्नी के पास 34.51 लाख रुपये की। बघेल के पास पांच तोला सोना है और उनकी पत्नी के पास 15 तोला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के पास 28 साल पुरानी कार
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के पास 10.06 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं, लेकिन उनके पास सड़क पर चलने लायक कोई कार नहीं है। एक कार उन्होंने 1996 मॉडल की टाटा सूमो दिखाई है, लेकिन 28 साल पुरानी कार ताज ट्रेपेजियम जोन में चलाई नहीं जा सकती। इस टाटा सूमो की कीमत 12 हजार रुपये है। वर्ष 2014 में उनके पास यह सूमो और एक टोयोटा क्वालिस थी, जबकि पत्नी के पास मारुति की ऑल्टो कार थी, अब उनकी पत्नी के पास कोई कार नहीं है।

 

वर्ष 2019 में संपत्ति का ब्योरा
आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के पास पांच साल पहले कुल 2.75 करोड़ की चल और संपत्ति थी, वहीं उनकी पत्नी मधु बघेल के पास 24.90 लाख चल और 4.40 करोड़ की अचल संपत्ति थी। एसपी सिंह बघेल के पास दो और उनकी पत्नी के पास डेढ़ लाख की नगदी थी। पीएचडी धारक एसपी सिंह बघेल के पास 315 बोर की रायफल और 32 बोर की रिवाॅल्वर भी है। उन पर कोई देनदारी नहीं है।

 

पहले थे पांच मुकदमे, अब एक भी नहीं
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर 2019 में लोकसभा चुनाव के शपथपत्र के अनुसार पांच मुकदमे दर्ज थे। कई मुकदमों में गंभीर धाराएं थीं, वहीं वर्ष 2022 में नामांकनपत्र में तीन मुकदमे दर्शाए गए थे। अब उनके शपथपत्र में एक भी मुकदमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed