सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm and rain spark farmer anxiety: Wheat at risk of lodging mustard may sprout prematurely

UP: आंधी-बारिश से सहमे किसान, गेहूं-सरसों समेत कई फसलों पर संकट; मूंग की बुवाई पर भी पड़ेगा असर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

आंधी और बारिश से जनपद के किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गेहूं की फसल गिरने और सरसों के दानों के बाली में ही अंकुरित होने का खतरा है।
 

Storm and rain spark farmer anxiety: Wheat at risk of lodging mustard may sprout prematurely
बारिश से गिरी फसल। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर शाम आंधी के साथ बारिश हुई। इस बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रबी और जायद दोनों फसलों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
Trending Videos


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तेज आंधी से गेहूं की फसल गिर सकती है। इससे गेहूं की पैदावार में कमी आने की संभावना है। सरसों की फसल इस समय पकने की स्थिति में है। बारिश के कारण पका हुआ दाना बाली में ही दोबारा अंकुरित हो सकता है। इससे सरसों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू की खुदाई के बाद खेत में पड़े रहने पर बारिश से उसमें फफूंदी लगने का खतरा है। इससे आलू खराब हो सकता है और किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।

मूंग की बुवाई पर असर
लगातार नमी रहने से मूंग की बुवाई में लगभग एक सप्ताह की देरी हो सकती है। यह देरी फसल चक्र को भी प्रभावित करेगी। किसानों को इस अप्रत्याशित मौसम से भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed