सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal Tejomahalaya Worship Dispute: Court Hears Plea on Muslim Party’s Intervention Next Hearing on 23 Feb

UP: ताजमहल या तेजोमहालय! मुस्लिम पक्षकार बनने वाली अर्जी पर हुई बहस, अब 23 को अगली सुनवाई

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Jan 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

तेजोमहालय केस में 23 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकार बनने वाली अर्जी पर बहस की गई।

Taj Mahal Tejomahalaya Worship Dispute: Court Hears Plea on Muslim Party’s Intervention Next Hearing on 23 Feb
ताजमहल
विज्ञापन

विस्तार

 ताजमहल/तेजोमहालय में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और हिंदू त्योहार पर पूजा अर्चना की मांग के लिए दायर वाद पर शुक्रवार को लघुवाद न्यायालय में सुनवाई हुई। मुस्लिम पक्षकार बनने वाली अर्जी पर बहस की गई। अब 23 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
Trending Videos


वादी कुंवर अजय तोमर के अधिवक्ताओं ने न्यायालय से आग्रह किया कि सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी की पक्षकार बनने वाली अर्जी को खारिज किया जाए। उनके पास कोई ठोस कारण नहीं कि वह पक्षकार बनने के लायक हैं। इब्राहिम हुसैन जैदी के अधिवक्ता ने अदालत से समय की मांगकर वादी की और से दाखिल आपत्ति की नकल मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने नकल देने के आदेश दिए। 27 नवंबर 2024 की सुनवाई में प्रतिवादी एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ राजकुमार पटेल के अधिवक्ता ने भी सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी के पक्षकार बनने वाली अर्जी पर आपत्ति दाखिल की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed