सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal was hidden in fog

Taj Mahal: सफेद चादर में गायब हुआ ताजमहल, दीदार को तरसे सैलानी; मायूस होकर लाैटे

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

स्थानीय गाइडों ने बताया कि कोहरे के कारण कई टूरिस्टों ने प्लान निरस्त कर दिया है। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भारी मन से तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन पार्श्व में ताजमहल की जगह सिर्फ कोहरा ही था। ऐसे में पर्यटक मासूम हो गए।

Taj Mahal was hidden in fog
ताजमहल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सात अजूबों में शुमार ताजमहल मंगलवार को सुबह घने कोहरे की ओट में छिप गया। इससे दीदार करने के लिए दूर-दराज से संगमरमरी स्मारक का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी। ऐसे में टिकट खिड़कियों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों की संख्या में इजाफा हुआ। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भारी मन से तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन पार्श्व में ताजमहल की जगह सिर्फ कोहरा ही था।
Trending Videos


रॉयल गेट से भी नहीं दिखा 
सुबह दृश्यता काफी कम थी। दूर-दराज से आए सैलानी टिकट लेकर परिसर में पहुंचे, तो उनके सामने केवल कोहरे की दीवार थी। स्थिति यह थी कि रॉयल गेट से ताजमहल का मुख्य गुंबद बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा था। जो पर्यटक सूर्योदय के समय सनराइज व्यू की चाहत लेकर पहुंचे थे, उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी जब कोहरा नहीं छंटा, तो पर्यटक बिना फोटो खिंचवाए ही बाहर निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की कम संख्या के चलते गाइड और फोटोग्राफरों को दिनभर के इंतजार के बाद खाली हाथ घर लौटना पड़ा। स्थानीय गाइडों का कहना है कि कोहरे के कारण कई टूरिस्टों ने प्लान निरस्त कर दिया है। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भारी मन से तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन पार्श्व में ताजमहल की जगह सिर्फ कोहरा ही था।

फोटो शूट का मजा किरकिरा
दिल्ली की कल्पना चोपड़ा ने बताया- हमने सुबह 9 बजे ताजमहल में प्रवेश किया, ताकि अच्छी फोटोग्राफी कर सकें, लेकिन यहां तो 10 फीट दूर का भी कुछ नहीं दिख रहा। पैसा और समय दोनों बर्बाद हो गए। फोटो शूट का मजा किरकिरा कर दिया।

सपना था ताज देखना, मिला सिर्फ कोहरा
राजस्थान की महिला पर्यटक बीना ने बताया कि ताजमहल में सुबह 7 बजे प्रवेश किया था, कि सूर्योदय के साथ ताज देखेंगे, लेकिन 10 बजे तक भी स्मारक कोहरे के बीच छिपा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed