सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tenant Who Hid Girl’s Body in Flour Drum Killed in Police Encounter

UP: पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या; आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र से 24 मार्च को लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुनील को आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Tenant Who Hid Girl’s Body in Flour Drum Killed in Police Encounter
Police Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया।  

Trending Videos

25 हजार का इनाम किया गया था घोषित
पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसकी बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया था। खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।



ये भी पढ़ें - UP: बच्ची का गला काटा, कमरे से धोया खून; लाश को आटे के ड्रम में ठूंसकर ये काम करना चाहता था मासूम का कातिल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने की थी घेराबंदी
27 मार्च की रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। जैसे ही सुनील ने खुद को घिरते हुए देखा, उसने पुलिस टीमों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली लगने से सुनील घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: छह माह की बेटी के सामने गर्भवती पत्नी की कोख में घोंपी तलवार, इसलिए की हत्या; भाभी ने बताई खाैफनाक कहानी

आरोपी के कब्जे से क्या हुआ बरामद?
पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने पुलिस की तत्परता और बहादुरी की सराहना की। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed