सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The retired engineer died of a heart attack.

Agra News: हार्टअटैक से हुई थी रिटायर्ड इंजीनियर की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The retired engineer died of a heart attack.
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा केे पश्चिमपुरी क्षेत्र में शिवम एलीगेंट अपार्टमेंट के फ्लैट में मृत मिले रिटायर्ड इंजीनियर की मौत हार्टअटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। गोद लिए बेटे और अन्य परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद कैलाश घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

इंजीनियर छह वर्ष से किराए के फ्लैट में रह रहे थे। एक माह पूर्व ही अपनी बहन से मिलकर अमेरिका से लौटे थे। अपार्टमेंट में रहने वाले मोहित ने बताया कि रिटायर्ड इंजीनियर शैलेंद्र कुमार अन्य पड़ोसियों से ज्यादा बात नहीं करते थे। अपने बारे में बस इतना बताते थे कि वह कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं और उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बीआइटीएस), पिलानी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम एलीगेंट अपार्टमेंट में 66 फ्लैट हैं। 78 वर्षीय शैलेंद्र 6 वर्ष से पांचवें तल पर 505 नंबर फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। शनिवार को उनके फ्लैट से बाहर नहीं आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को अंदर उनका शव बेड पर मिला था। ऐसा लग रहा था कि वह बेड से उतरना चाहते थे पर उतरने से पहले ही मृत्यु हो गई थी।
अपार्टमेंट की सोसाइटी के अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शैलेंद्र कुमार कि चार वर्ष पहले शैलेंद्र की पत्नी की मौत हुई थी। इसके बाद वह लोगों से अधिक बात नहीं करते थे। लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार मिलने आते रहते थे। तीन महीने के लिए वह बहन के पास अमेरिका गए थे और जनवरी में ही वापस आए थे। वह खाने के लिए टिफिन बुक कराए रहते थे, पर अधिकतर ऑनलाइन खाने का सामान मंगाते रहते थे।
घर का काम करने के लिए भी किसी को नहीं रखा था। कमरे में पुलिस को भी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के पैकेट मिले थे। बिना किसी कारण के इंटरकॉम पर कॉल करने पर सुरक्षा कर्मियों को डांट देते थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम में इंजीनियर की मौत की वजह हार्टअटैक आई है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed