{"_id":"6a1d0760d0e9a343140c0987","slug":"three-children-separated-from-families-reunited-at-taj-mahal-by-police-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल में बिछड़े तीन मासूम बच्चे, भीड़ में हो गुए गुम, 30 मिनट में पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल में बिछड़े तीन मासूम बच्चे, भीड़ में हो गुए गुम, 30 मिनट में पुलिस ने किया रेस्क्यू
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भीड़ के कारण तीन अलग-अलग राज्यों के बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी की मदद से सभी बच्चों को लगभग 30 मिनट के भीतर सुरक्षित उनके माता-पिता से मिला दिया गया।
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर रविवार को भीड़ के चलते अलग-अलग राज्यों से आए तीन बच्चे अपने परिजन से बिछड़ गए। रोते-बिलखते बच्चों पर नजर पड़ते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्यूआरटी टीम ने तत्परता दिखाई और महज 30 मिनट के भीतर तीनों को ढूंढकर उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
मामला-1
तेलंगाना के हैदराबाद से मां सुलोचना के साथ आए 9 वर्षीय अब्बावर्तनी वर्धन पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास भीड़ में खो गए। रोते हुए बच्चे को देख पर्यटकों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज और रेडियो अनाउंसमेंट की मदद से पुलिस ने मात्र 20 मिनट में परिजनों को ढूंढ निकाला।
मामला-2
आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव सरसारेवा से आए बच्चू सिंह का 7 वर्षीय बेटा जतिन कुमार ताज देखकर बाहर निकलते समय बिछड़ गया। उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने रोते बच्चे को ढांढस बंधाया और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पश्चिमी पार्किंग से उसके पिता को खोजकर बच्चा सौंपा।
विज्ञापन
मामला-3
बिहार के देवरिया, सलेमपुर से दिलीप कुमार के साथ आया 8 वर्षीय दिव्यांश नीम तिराहा बैरियर के पास भटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक तिलकराम भाटी के निर्देशन में पुलिस ने बच्चे से मिले मोबाइल नंबर के जरिए बिहार संपर्क किया और वहां से स्थानीय ग्रुप का नंबर लेकर उनकी मां को खोज निकाला। बच्चे को सुरक्षित पाकर मां की आंखें भर आई और आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Trending Videos