फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three month old infant dies under suspicious circumstances

UP: संदिग्ध परिस्थिति में तीन माह के शिशु की मौत, मां के दूध पिलाने के बाद नहीं उठा मासूम; हत्या का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

आगरा में तीन माह के शिशु की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। मां ने शिशु को दूध पिलाकर सुलाया, इसके बाद मासूम नहीं उठा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Three month old infant dies under suspicious circumstances
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

आगरा के शमसाबाद के ग्राम नगला पोहप सिंह का पुरा में सोमवार सुबह तीन माह के शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। विवाहिता के ससुराल वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि बच्चे की मां अंजली का कहना है कि बेटे की लगभग 15 दिन से तबीयत खराब थी। निजी अस्पताल इलाज कराया था।
विज्ञापन


मृत बच्चे की मां के मुताबिक रोजाना भोर में करीब 4 बजे वह बच्चे को दूध पिलाती थी। उसके बाद बच्चा सुबह छह बजे जाग जाता था। सोमवार की सुबह भी 4 बजे दूध पिलाकर सुला दिया था। जब सुबह 6 बजे बच्चा नहीं जागा तो बेटे के पास जाकर जगाया लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं थी। तब उसे लेकर आगरा के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बच्चे को थाने ले गए। पुलिस उसे सीएचसी शमसाबाद लेकर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि ग्राम नगला पोहप सिंह का पुरा निवासी राकेश ने 4 साल पूर्व गांव की ही अंजली से प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी लखनऊ के गोमती नगर में रहते हैं। राकेश लखनऊ के एक मॉल में टैटू और मेहंदी की दुकान लगाता है। वह 6 जुलाई को अपनी बहन की शादी में गांव आए थे। पत्नी अपने मां-बाप के पास रह गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र राव ने बताया है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed