सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tin Shed Collapses Three Dead and Three Injured in Mainpuri

मैनपुरी में बड़ा हादसा: रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल

अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Mar 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

मैनपुरी जिले के जटपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बच्चे समेत तीन की मौत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tin Shed Collapses Three Dead and Three Injured in Mainpuri
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। थाना कुरावली इलाके के गांव जटपुरा में मंगलवार रात हुए हादसे में एक आठ वर्षीय बालक समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
Trending Videos


हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। कुरावली थाना इलाके के गांव आटपुरा में बृजेश सिंह जाटव मंगलवार रात को परिवार सहित टीनशेड के  नीचे सो रहे थे। रात को मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीनशेड सो रहे लोगों पर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल सीएचसी कुरावली लाए गए। वहां चिकित्सक ने 40 साल की रूबी, आठ साल का दिलीप पुत्र बृजेश, 13 साल की देवी पुत्री बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया, पांच वर्षीय पल्लवी का उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed