फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today is the last day to apply for admission.

Agra News: प्रवेश के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज

Fri, 31 Jul 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for admission.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। समर्थ पोर्टल पर विद्यार्थी शनिवार तक पंजीकरण कराने के बाद आवेदन कर सकते हैं। डेढ़ लाख सीटों के लिए करीब 1.09 लाख आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

विवि प्रशासन दो बार आवेदन तिथि बढ़ा चुका है। अब आगे और मौका देने पर नया सत्र प्रभावित हो सकता है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण और आवेदन कराने के लिए शनिवार का दिन अंतिम है। इसके बाद पोर्टल पर विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। पिछले दो माह से प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, उसके बाद भी 41 हजार सीट खाली हैं। ऐसी स्थिति में कई पाठ्यक्रमों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है, क्योंकि उनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या कम रह सकती है। अब विवि प्रशासन के सामने भी तिथि बढ़ाने का संकट है। इसकी वजह एक अगस्त से नया सत्र प्रारंभ होना है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहती है, तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। वैसे कई महाविद्यालयों ने अपने स्तर से भी प्रवेश लेना प्रारंभ कर दिया है। समर्थ पोर्टल प्रभारी प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक करीब 1.09 लाख आवेदन आए हैं। यह आवेदन संबंधित महाविद्यालय और आवासीय संस्थानों को भेजे जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों का प्रवेश हो सके। आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय कुलपति के स्तर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed