सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tracks Laid Up to ISBT Metro Station High-Speed Trials to Begin Soon

Agra Metro: आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक बिछा ट्रैक, जल्द होंगे हाईस्पीड ट्रायल; जानें कब से सफर कर सकेंगे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Apr 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन तक जल्द ही मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे। इसके बाद इस रूट पर यात्री सफर कर सकेंगे। 

Tracks Laid Up to ISBT Metro Station High-Speed Trials to Begin Soon
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक दोनों ओर की पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। बिजली लाइन, सिग्नलिंग समेत अन्य कार्य भी अंतिम चरण में हैं। जल्द ही हाईस्पीड ट्रायल पूरे कर मई से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
Trending Videos


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक दोनों ओर की पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही मेट्रो का 90 किमी प्रतिघंटे की अधिकतम गति से ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद संचालन शुरू हो जाएगा। इससे लोग ताजपूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

यमुना पर पिलर बनाने का काम तेज
दूसरे कॉरिडोर में यमुना पर पुल बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। दोनों ओर पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके आगे रामबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी, शाहदरा पर भी पिलर बनाने के लिए खुदाई चल रही है। बैरिकेडिंग भी कर दी है। ये ट्रैक दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed