सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic Accident in Agra: Son Selling Ice Cream 100 Meters Away as Mother Dies in Highway Crash

वो उसकी मां थी: चप्पल देख बिलख उठा बेटा, सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, लाश पर से गुजर गए कई वाहन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजाबाद हाईवे पर सड़क पार करते समय 58 वर्षीय महिला को कई ट्रकों ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से महज 100 मीटर दूर उनका बेटा आइसक्रीम बेच रहा था और चप्पल से मां की पहचान कर बिलख उठा।
 

Tragic Accident in Agra: Son Selling Ice Cream 100 Meters Away as Mother Dies in Highway Crash
हादसे वाला स्थान और महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में हादसों को रोकने के लिए क्रिटिकल काॅरिडोर टीमें बनी हैं। ब्लैक स्पाॅट चिह्नित हैं। अवैध कट और डिवाइडर की टूटी रेलिंग बंद कराई गईं। इसके बाद भी हादसे नहीं रुक रहे। मंगलवार रात फिरोजाबाद हाईवे स्थित सय्यद कट पर तो महिला के ऊपर से एक के बाद एक कई ट्रक निकल गए। मौके पर ही मौत हो गई। वहां से महज 100 मीटर दूर महिला का बेटा आइसक्रीम बेच रहा था। राहगीरों की भीड़ देखकर पहुंचा तो चप्पल से मां की पहचान कर बिलख उठा।
Trending Videos

हादसा रात तकरीबन 10:30 बजे हुआ था। सय्यद कट पर ट्रांस यमुना फेज-1 की तरफ से एक महिला ट्रांस यमुना फेज-2 की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह सड़क पार करने के लिए आगे बढ़ी, तभी रामबाग की तरफ से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कई और ट्रक महिला को राैंदते निकल गए। घटना के बाद पुलिस ने शव को जैसे-तैसे समेटा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मृतका के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। 58 वर्षीय शांति देवी के रूप में पहचान की गई। वह ट्रांस यमुना फेज-2 की रहने वाली थीं। पति राजेश वृद्ध हैं। दो बेटे अमित और अमित हैं। वह आइसकीम की एजेंसी चलाते हैं। खुद ही कई जगह पर आइसक्रीम की बिक्री करते हैं। परिजन ने बताया कि शांति देवी घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं। आते समय देर हो गई। सड़क पार करते समय हादसा हो गया। जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां से 100 मीटर की दूरी पर ठेल लगी थी। वहां अंकित आइसक्रीम बेच रहा था। देर रात अंकित भी हादसे की जानकारी करने गया तो वहां उसे अपनी मां की चप्पल मिली थी। उन्होंने बुधवार को पुलिस के पास पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 

दुर्घटना बहुल का नहीं लगा बोर्ड
क्षेत्रीय निवासी काैशल ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां पर पहले भी सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा चुकी हैं। लोग डिवाइडर पार कर निकलते हैं। दीपू सेंगर ने बताया कि कट पर पुलिस नहीं रहती है। रोशनी के लिए लाइट से पूरी तरह से रोशनी नहीं हो पाती है। रिफ्लेक्टर और दुर्घटना बहुल क्षेत्र का बोर्ड भी नहीं लगा है। इस वजह से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed