सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic Death on Yamuna Expressway: Lawyer Falls 30 Feet Into Drain While Heading to Taj Mahal

35 वर्षीय अधिवक्ता की मौत: ताज का दीदार करने निकले थे, 30 फीट गहरे नाले में कैसे पहुंचे; पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

ताजमहल देखने आगरा आ रहे नोएडा के अधिवक्ता की यमुना एक्सप्रेसवे पर 30 फीट गहरे नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

Tragic Death on Yamuna Expressway: Lawyer Falls 30 Feet Into Drain While Heading to Taj Mahal
अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे नोएडा के अधिवक्ता वरुण नागर (35) की 30 फीट नीचे झरना नाला में गिरकर मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई वीरेंद्र और चालक लोकेश के साथ कार से आगरा ताजमहल देखने आ रहे थे। रास्ते में कार रोकने के बाद लघुशंका के लिए गए थे। भाई और चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन मौत हो गई। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है।
Trending Videos

अधिवक्ता वरुण नागर नोएडा के थाना बिसरख स्थित डेरिन खेड़ा निवासी थे। वह नोएडा कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनके साथ आए चचेरे भाई वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुक्रवार को आगरा घूमने का प्लान बनाया था। ताजमहल देखने के साथ अन्य स्थान पर जाते। मगर शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। वह रात में तकरीबन 10:15 बजे चले थे। कार चालक लोकेश भी था। वह यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि रास्ते में उन्होंने शराब भी पी थी। रास्ते में वरुण कार चलाने लगे। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 161 पर सिगरेट पीने और लघुशंका के लिए वरुण ने कार रोक दी। कार खड़ी करने के बाद पीछे की तरफ चले गए। मगर 15 मिनट तक वापस नहीं आए। इस पर लोकेश और वीरेंद्र ने तलाश शुरू की।

एक्सप्रेसवे पर बनी पुलिया से झरना नाले में मोबाइल की टार्च जलाकर देखने पर करीब 30 फीट नीचे नाले में वरुण नजर आए। 112 नंबर पर आई कॉल के बाद पीआरवी और थाना खंदाैली और एत्मादपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने झरना नाले से वरुण को निकलवाया, अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बची। वरुण शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे भी हैं। हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मचा है।
 

पुलिस जता रही हादसे की आशंका
डीसीपी पश्चिमी जोन ने बताया कि नाले से निकलने के बाद घायल अधिवक्ता बोल रहे थे। गिरने से उनकी पसलियों में चोट लगी थी। कान के पास भी खून निकल रहा था। इस पर टेढ़ी बगिया स्थित एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने इलाज शुरू कर दिया। उनकी कुछ देर बाद माैत हो गई। मामले में चचेरे भाई और चालक से पुलिस ने अलग-अलग बात की। मगर वो यही कहते रहे कि गिरने का कारण पता नहीं है। यही आशंका है कि अंधेरे में उन्हें पुलिया के नीचे नाला नहीं दिखाई दिया। वह पुलिया की दीवार पर बैठे होंगे और अचानक नीचे गिर गए। इससे हादसे की आशंका है। हालांकि घटनास्थल पर कोई कैमरा नहीं लगा है। रात में अंधेरा भी रहता है। पुलिस जांच में जुटी है। शुक्रवार सुबह परिजन पहुंच गए। वह शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव ले गए। उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
 

किसी वाहन से टक्कर लगने पर उछलकर गिरने की आशंका
परिजन ने आशंका जताई कि एक्सप्रेसवे पर तेज गति में वाहन निकलते हैं। वरुण लघुशंका के लिए जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। इससे वो उछलकर झरना नाले में जा गिरे होंगे। हालांकि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर अंधेरा रहता है। कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पसलियों और कंधे में चोट लगी है। किसी वाहन से टक्कर लगती और उछलते तो पैरों में भी चोट आती। घटनास्थल के आसपास कैमरों की जानकारी की जा रही है। किसी वाहन से टक्कर लगी होगी तो वो भी अनियंत्रित हुआ होगा। इस बिंदु पर भी पुलिस अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed