{"_id":"67cbc86f68e6badf1d062af2","slug":"troubled-by-not-getting-a-job-the-young-man-committed-suicide-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन साल से नौकरी की तलाश में भटक रहा था युवक, फिर उठाया ऐसा कदम...परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन साल से नौकरी की तलाश में भटक रहा था युवक, फिर उठाया ऐसा कदम...परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 08 Mar 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:02 AM IST
सार
तीन साल से नौकरी की तलाश करने के बाद भी हाथ कुछ नहीं लगा। इससे युवक तनाव में रहने लगा। परिजनों ने बताया कि नौकरी न मिलने के कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि नौकरी न मिलने की वजह से तनाव में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच कर रही है।
किशोरपुरा निवासी अरुण उपाध्याय (35) अकाउंटेंट थे। उनके बड़े भाई नोएडा में नौकरी करते हैं। वह अपनी मां रेखा उपाध्याय के साथ रहते थे। तीन साल पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। परिजन ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद से अरुण तनाव में रहता था। कई बार कंपनियों में इंटरव्यू दिए। मगर नौकरी नहीं मिल सकी।
इससे वह तनाव में रहने लगा। लोगों से बात भी कम करता था। बृहस्पतिवार को वह मायके गई थीं। अरुण घर में अकेला था। शुक्रवार को फोन रिसीव नहीं हुआ। पड़ोसी को भेजा तो वह भी गेट से आवाज लगाकर लौट गया। छत पर लगे जीने का गेट तोड़कर अंदर देखा गया तो शव फंदे से लटका था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। घर आने पर दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिवार के लोगों ने संभाला।