फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Boys Of Nagala Saidlal Village Missing Family In Panic Firozabad News

फिरोजाबाद: एक गांव के दो लड़के लापता होने से परिवार में दहशत, खोजबीन में जुटे परिजन

Fri, 22 Oct 2021 11:04 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Oct 2021 11:04 AM IST
सार

नगला सैदलाल गांव से दो लड़के लापता हो गए हैं। परिजन दोनों को खोजने में जुटे हुए हैं लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ितों ने थाने में मामले की तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
Two Boys Of Nagala Saidlal Village Missing Family In Panic Firozabad News
फिरोजाबाद: गांव के लापता लड़के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में गांव नगला सैंदलाल में गुरुवार रात दो किशोर खाना खाने के बाद टहलने की कहकर घर से निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। आसपास के गांवों, रिश्तेदारियों में भी तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को परिजन थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
विमल (14) पुत्र नरेश और सुनील (10) पुत्र धर्मपाल गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद घर से टहलने की कह कर निकले। लेकिन देररात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। दोनों किशोरों के परिजन उनकी तलाश में जुट गए। किशोरों के गायब होने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने भी तलाशना शुरू कर दी। लेकिन दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


24 घंटे बाद भी नहीं चला पता 
इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजन थाना पहुंचे और किशोरों के गायब होने की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित किशोरों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। इधर 24 घंटे बाद भी किशोरों का कोई सुराग न मिलने पर परिवार में कोहराम मची हुई है। लोगों का आनाजाना लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि लापता किशोरों में से एक विमल आगरा व अन्य दूसरी जगह स्थित नर्सरी में काम कर चुका है। कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों किशोर काम की तलाश में ही घर से निकल गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed