फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Youths Fall into Canal with Bike After Crossing Damaged Bridge in Saiyan

Agra: सैंया में टूटी पुलिया बनी जानलेवा, बाइक समेत नहर में गिरे दो युवक; ग्रामीणों ने बचाई जान

Wed, 05 Aug 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 12:10 PM IST
सार

आगरा के सैंया में फतेहपुर सीकरी रजवाहा की टूटी पुलिया से बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नहर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Two Youths Fall into Canal with Bike After Crossing Damaged Bridge in Saiyan
नहर में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया में फतेहपुर सीकरी रजवाहा पर बनी पुलिया पर सुबह-सुबह हादसा हो गया। यहां से गुजर रहे दो युवक बाइक सहित नहर में जा गिरे। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों को तत्काल बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गांव रिठोरी निवासी सुनील अपनी बाइक पर कटरा निवासी अशोक के साथ  बुधवार की  सुबह बजे सैंया  जा रहे थे। बताया गया है कि फतेहपुर सीकरी रजवाहा पर बनी पुलिया  बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग नदी में कूद गए और दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि पुलिया की दोनों ओर की दीवार टूटी हुई है, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन


 बता दें कि गांव सोरा, नगला सोरा, रिठोरी , कटरा ,दिगरोता, कागारोल जाने  के लिए फतेहपुर सीकरी रजवाहा पर 50 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने पुलिया का निर्माण कराया था, जिससे वाहन व राहगीरों का आवागमन बना रहता है । रजवाहा पर बनी पुलिया की दोनों साइडों की दीवार टूट कर ढह गयी है जिससे वाहन चालकों को पुलिया की वासतविक स्थिति की जानकारी न होने से वाहन नहर में गिर जाते हैं। ग्रामीण पप्पू शर्मा, रमाकांत सविता , पूर्व प्रधान राजवीर त्यागी, आदि ने सिंचाई विभाग से पुलिया की दोनों साइडों के निर्माण कराए जाने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed