{"_id":"6a3364d79b000728cc0572b9","slug":"up-board-cancels-recognition-of-12-agra-schools-after-no-students-appeared-in-exams-for-two-years-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Schools: यूपी बोर्ड ने 12 स्कूलों की मान्यता की रद्द, दो साल से परीक्षा में नहीं शामिल हुआ कोई छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Schools: यूपी बोर्ड ने 12 स्कूलों की मान्यता की रद्द, दो साल से परीक्षा में नहीं शामिल हुआ कोई छात्र
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
UP Schools: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश के12 मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उन स्कूलों के खिलाफ की गई है, जहां पिछले दो शैक्षिक सत्रों के दौरान कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुआ।
स्कूल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने आगरा के 12 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी है। इन विद्यालयों में लगातार दो शैक्षिक सत्रों तक नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया गया। कोई छात्र भी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ। इसी कारण परिषद विनियमावली के तहत इनकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी गई है।
ये भी पढ़ें - UP: नगर निगम ने नाला सफाई पर खर्च कर दिए तीन करोड़ रुपये, लेकिन ये तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत
परिषद की ओर से जारी सूची में श्री हरप्रसाद इंटर कॉलेज अछनेरा, मां भगवती इंटर कॉलेज यूनिवर्सिटी एन्क्लेव फतेहाबाद रोड, डी प्रिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज शिव नगर, संत उदयराज हाईस्कूल राजपुर चुंगी, चंपा कमल गर्ल्स इंटर कॉलेज किरावली, एस लक्ष्मी नारायण हाईस्कूल देवरी रोड, पं. अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज बलईपुरम शाहगंज, बालमुकुंद माध्यमिक विद्यालय नगला सवला, श्रीमती अंगूरी देवी कन्या हाईस्कूल, श्री आरसी सिंह हाईस्कूल बकालपुर शमशाबाद, श्री मुंशी मोती सिंह हाईस्कूल इरादतनगर, मां रामबेटी इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिंदी विहार की मान्यता समाप्ति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Deepti Sharma: दीप्ति ने रचा इतिहास, झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी; ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं
शैक्षिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान इन विद्यालयों से कोई भी छात्र परिषद परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ और विद्यालयों में शिक्षण कार्य भी संचालित नहीं पाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि अभी मेरे पास किसी प्रकार का आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद ही मैं इस संदर्भ में कोई बात कर पाऊंगा।
ये भी पढ़ें -
UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर होदसों ने रोकी रफ्तार, इस कदर जाम में फंसे वाहन; डीसीपी ट्रैफिक को आना पड़ा
,

बहन से नफरत की इंतहा: छह गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन मुंह पर दागीं; फांसी की सजा सुनते ही रो पड़ा कातिल भाई
यूपी में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां: भीषण गर्मी की वजह से आया नया आदेश, जानें अब कब खुलेंगे विद्यालय
UP Food Expo 2026: फूड प्रोसेसिंग उद्योग को मिला नया मंच, तीन दिन में करोड़ों के सौदों की उम्मीद
,