सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Deputy CM Keshav Prasad Maurya Reach Mainpuri For Caa

Caa: उपमुख्यमंत्री ने साधा निशाना, पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कांग्रेस और सपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Up Deputy CM Keshav Prasad Maurya Reach Mainpuri For Caa
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा दोनों ही दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। देश में विरोध नागरिकता संशोधन कानून का नहीं हैं, विरोध अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को मिली सफलता का है। 
Trending Videos


उपमुख्यमंत्री शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित शांति मार्च और जनसभा में शामिल होने मैनपुरी आए थे। अपने संबोधन और पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को खत्म किया, तीन तलाक कानून बनाया और राम मंदिर विवाद का खत्मा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी दलों में आक्रोश सरकार की सफलता का है, सीएए का नहीं। सीएए को लेकर विरोधी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं। देश का मुस्लमान सीएए के विरोध में नहीं है, सीएए का विरोध कांग्रेस और सपा कर रहे हैं, क्यों कि इनका अस्तित्व खतरे में है। प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव में मुस्लिम वोटों को लेकर होड़ लगी हुई है। मुस्लमान किसके साथ हैं, इसको लेकर दोनों नौटंकी कर रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता लेने वाला नहीं, नागरिकता देने वाला है। देश के किसी भी मुस्लमान की इससे नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही नागरिकता संशोधन कानून बन चुका है। जल्द ही देशभर में कैंप लगाकर अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता दिलाई जाएगी। 

गोला से देंगे जवाब 
पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीज फायर के उल्लंघन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत की ओर से पहली गोली नहीं चलाई जाएगी। सीमा पर गोली चलेगी तो भारत की ओर से जवाब गोले से दिया जाएगा। पाकिस्तान को उसकी भाषा में हमारे सैनिक जवाब दे रहे हैं।
 
अभाविप को बदनाम करने की थी साजिश
जेएनयू की घटना के लिए डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और आप को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो हुआ वह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बदनाम करने की साजिश थी। दिल्ली पुलिस की जांच में सच सबके सामने आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed