सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya agra visit

UP: आज आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 12 Apr 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अपने दाैरे के दाैरान आगरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। 

Deputy CM Keshav Prasad Maurya agra visit
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक दिन के प्रवास पर आगरा आएंगे। सुबह 11 बजे वह फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम ऑडिटोरियम में शिक्षक संगठन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन का बताैर मुख्य अतिथि शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह होटल ग्रांड मरक्युर में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में सम्मिलित होंगे। 
Trending Videos


दोपहर 12:40 बजे उप मुख्यमंत्री फतेहाबाद पहुंचेंगे जहां वह सम्राट अशोक शोभायात्रा में शामिल होने और जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एत्माद्दाैला क्षेत्र में महाराजा निषादराज की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। शाम 4:20 बजे सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की गतिविधियों का फीडबैक लेकर वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed