{"_id":"69db2799f0646b6c7a08f609","slug":"youth-brutally-beaten-in-agra-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाई को बचाने पर युवक को मिली सजा, हमलावरों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; मरणासन्न कर भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई को बचाने पर युवक को मिली सजा, हमलावरों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा; मरणासन्न कर भाग गए
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
भाई को बचाना एक युवक को भारी पड़ गया। हमलावरों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसको मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में आइसक्रीम खाने निकले युवक को कुछ लोग भाई से लड़ते दिखे। उसने भाई को बचाया। इससे नाराज आरोपियों ने कुछ देर बाद दोबारा आकर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
नगला पृथ्वीनाथ निवासी धीरज जादौन ने बताया कि 9 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह आइसक्रीम खाने निकले थे। इसी दौरान वहां उनके भाई और 3-4 लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी, जिसे उसने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। कुछ देर बाद वही लोग 10-12 साथियों के साथ वापस आए और उन पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। पत्थर भी मारे। मरणासन्न हो जाने पर हमलावर भाग गए। होश में आने के बाद धीरज ने बाबर, समीर और अकबर निवासी आजमपाड़ा सहित अन्य पर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos