सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People staged protest on highway in Agra due to water crisis

आगरा में जलसंकट: 15 दिन से पानी के लिए परेशान लोग, खाली बर्तनों के साथ हाईवे पर प्रदर्शन; वाहनों की लगी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 12 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में जल संकट से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने ट्रांसयमुना क्षेत्र में हाईवे पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। दो घंटे तक हंगामे के दाैरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

People staged protest on highway in Agra due to water crisis
हाईवे पर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित माता वाली गली में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण के लिए पुलिया तोड़ दी गई। इस दाैरान पानी की पाइपलाइन भी टूट गई। पिछले 15 दिनों से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसके चलते क्षेत्र के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं।
Trending Videos


रविवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर और बांस-बल्ली सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed