{"_id":"69db27ea510cbd052503a6d6","slug":"bajrang-dal-workers-create-ruckus-after-discovery-of-animal-remains-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पशु के अवशेष मिलने पर फूटा आक्रोश, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; गोकशी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पशु के अवशेष मिलने पर फूटा आक्रोश, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; गोकशी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। गोकशी के आरोप पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के कलवारी क्षेत्र में शनिवार सुबह पशु के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
बजरंग दल के करन गर्ग ने बताया कि चौराहे पर सुबह मृत पशु के अवशेष मिले। सिर, पैर और अन्य अंग थोड़ी-थोड़ी दूर पर पड़े थे। कार्यकर्ताओं के नारेबाजी करने और गोकशी का आरोप लगाने पर पुलिस पहुंची। अवशेष को जांच के लिए भेजा गया।
प्रदर्शन करने वालों में राहुल जोशी, करन गर्ग, शिवम दुबे, अनुज पाठक, शिवम अग्रवाल, तरुण, कार्तिक मुदगल, सारांश बजरंगी, जतिन राजपूत, शेखर प्रताप, संदीप, करन आदि रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos