सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Election 2022 BJP votes decreased in three assembly seats of Agra

यूपी चुनाव 2022: आगरा की सभी नौ सीटें जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों पर हुआ यह नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा जिले में भाजपा को 2017 में कुल 48.99 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस बार जिले में वोट में भाजपा की हिस्सेदारी 50.10 फीसदी है। यानी पिछले चुनाव की तुलना में 1.11 वोट प्रतिशत बढ़ा है।

Up Election 2022 BJP votes decreased in three assembly seats of Agra
जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के इतिहास में नौ की नौ सीटों पर दूसरी बार क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा का इस चुनाव में बाह, खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी में वोट प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में घटा है। सबसे ज्यादा 1.59 फीसदी की गिरावट फतेहपुर सीकरी में आई है। बाह में 1.12 फीसदी जबकि खेरागढ़ में 0.28 फीसद वोट घटे हैं। बाकी छह सीटों पर वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है।

Trending Videos


दलितों की राजधानी कही जाने वाली ताजनगरी में भाजपा को 2017 में कुल 48.99 फीसदी वोट मिला था जबकि इस बार जिले में वोट में भाजपा की हिस्सेदारी 50.10 फीसदी है। यानी पिछले चुनाव की तुलना में 1.11 वोट प्रतिशत बढ़ा है। फिर भी खेरागढ़, बाह और फतेहपुर सीकरी में वोट में भाजपा की हिस्सेदारी घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को पिछली बार से इतने अधिक मिले वोट 

जिले की नौ सीटों पर इस बार भाजपा को कुल 10,60,628 वोट प्राप्त हुए हैं। पिछली बार 2017 में 10,12071 वोट मिले थे। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 48,557 वोट अधिक मिले हैं। पिछले चुनाव से इस बार 51164 अधिक मतदाताओं ने वोट डाला है। 2017 में जहां 20,65,669 मतदाताओं ने वोट डाला था। 2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 21,16833 पहुंच गया है। 


निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण क्षेत्र में भी भाजपा को वोट प्रतिशत में मामूली 0.71 फीसदी बढ़त मिली है। दक्षिण से जीत की हैट्रिक बनाने वाले विधायक योगेंद्र उपाध्याय को 2017 में कुल 2,17,225 वोट में से 1,11,882 वोट यानी 51.68 प्रतिशत वोट मिले थे। 2022 में उन्हें कुल 2,08569 वोट में से 109262 यानी 52.39 फीसदी वोट मिले हैं। 

यहां घटा भाजपा का वोट

फतेहपुर सीकरी में बीते पांच साल में 1.59 प्रतिशत, बाह में 1.12 प्रतिशत और खेरागढ़ में 0.28 प्रतिशत वोट घटा है। 2017 में फतेहपुरसीकरी में चौधरी उदयभान सिंह को 2,29,371 वोट में से 1,08,586 यानी 47.73 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार चौधरी बाबूलाल को यहां 2,42,922 वोट में से 1,12,095 यानी 46.14 प्रतिशत वोट मिले हैं।  

बाह में भाजपा को 2017 में 42.28 फीसदी वोट मिले थे। जबकि इस बार पक्षालिका सिंह को 1.12 प्रतिशत कम यानी 41.16 प्रतिश वोट मिले हैं। खेरागढ़ में भाजपा के वोट प्रतिशत में 0.28 प्रतिश की गिरावट आई है। खेरागढ़ में 2017 में भाजपा के महेश गोयल को 198781 में 93510 यानी 47.33 प्रतिशत वोट मिले थे। 2022 में भगवान सिंह कुशवाह को 205257 वोट में से 96574 वोट 47.05 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं। 

उत्तर में बढ़े 5.01 फीसदी वोट

जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पुरुषोत्तम खंडेलवाल का उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव की तुलना में सबसे ज्यादा 5.01 फीसदी वोट बढ़े हैं। 2017 में यहां भाजपा को 58.88 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार 63.89 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं। छावनी में भाजपा का वोट प्रतिशत 1.8% बढ़ा है। फतेहाबाद में 1.52 प्रतिशत अधिक वोट मिला है।

जिले की नौ सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत 

विधानसभा क्षेत्र चुनाव 2017 (प्रतिशत में) चुनाव 2022 (प्रतिशत में) अंतर(प्रतिशत में)
आगरा उत्तर  58.88 63.89 5.01 अधिक
एत्मादपुर 48.66 48.77 0.11 अधिक
आगरा छावनी 44.98 46.78 1.8 अधिक
आगरा दक्षिण 51.68 52.39 0.71 अधिक
ग्रामीण 52.36 53.63 0.27 अधिक
फतेहाबाद 48.94 50.46 1.52 अधिक
फतेहपुर सीकरी 47.73 46.14 1.59 कम
खेरागढ़ 47.33 47.05 0.28 कम
बाह 42.28 41.16 1.12 कम
 

कम पड़ा है वोट इसलिए घटा होगा

भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने बताया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार जिले में कम मतदान हुआ था। बाह, खेरागढ़ व सीकरी में इसलिए वोट घट सकता है। जिले में कुल 1.11 प्रतिशत वोट बढ़ा है। ये भाजपा की नीतियों से बढ़ा है। हर सीट की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद विस्तृत कारण पता चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed