{"_id":"6210d60a86f53178c16ff17a","slug":"up-election-2022-force-increased-to-conduct-polling-in-mainpuri-and-etah-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: मैनपुरी और एटा-कासगंज में मतदान कराने के लिए बढ़ाई गई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: मैनपुरी और एटा-कासगंज में मतदान कराने के लिए बढ़ाई गई फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
एटा, मैनपुरी और कासगंज ज्यादा संवेदनशील हैं। तीनों जिलों में आखिरी समय में सुरक्षा के लिए फोर्स बढ़ाई गई है।
मैनपुरी में अर्ध सैन्य बल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को आगरा जोन के एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और कासगंज में होना है। एटा, मैनपुरी और कासगंज में निष्पक्ष मतदान के लिए आखिरी समय में अर्ध सैन्य बल की संख्या बढ़ा दी गई है। अब 300 कंपनी रहेंगी। इनके अलावा भी है। सात-सात कंपनी एटा और मैनपुरी में बढ़ाई गई है।
तीनों जिले हैं संवेदनशील
एटा, मैनपुरी और कासगंज ज्यादा संवेदनशील हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पहले मैनपुरी के लिए 63 कंपनी फोर्स मिला था। मगर, शुक्रवार को सात कंपनी बढ़ा दी गईं। जिले में 70 कंपनी अर्ध सैन्य बल चुनाव कराएगा। एटा के लिए 58 कंपनी फोर्स मिली थी। अब सात कंपनी बढ़ा दी गई। 65 कंपनी चुनाव कराएगी।
कासगंज के लिए 41 कंपनी आवंटित हुई थीं। अब यहां चार कंपनी और फोर्स भेजा गया है। एक कंपनी हाथरस में बढ़ाई गई है। फिरोजाबाद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए जोन के फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज और एटा में 300 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स लगाई है।
यह है फोर्स
Trending Videos

- एटा - 65 कंपनी और एक प्लाटून
- मैनपुरी - 70 कंपनी और दो प्लाटून
- फिरोजाबाद - 72 कंपनी
- हाथरस - 47 कंपनी
- कासगंज - 45 कंपनी