सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Third Phase Karhal, Mainpuri, Firozabad, Etah, Kasganj Seats Voting Percentage Live News Updates in Hindi

UP Election 2022: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, जानिए मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा-कासगंज का अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शाम छह बजे संपन्न हो गया। इस चरण में मतदाताओं ने मतदान कर सपा मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद की। जानें इन जिलों का दिनभर का अपडेट... 

UP Election 2022 Third Phase Karhal, Mainpuri, Firozabad, Etah, Kasganj Seats Voting Percentage Live News Updates in Hindi
बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी में अखिलेश समेत 22 प्रत्याशी मैदान में
Trending Videos

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस चुनाव में अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चार विधायक बनेंगे। इसका फैसला मैनपुरी जिले के 60 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान कर ईवीएम में कैद किया। 

कासगंज में ईवीएम में खराब
कासगंज के शारदा देवी जोहरी डिग्री कॉलेज की बूथ संख्या 341 पर मशीन की खराबी के कारण अभी तक वोट नहीं पड़ सके थे। मशीन बदलने के बाद यहां मतदान शुरू हो सका। इस दौरान मतदाता एक घंटा तक कतार में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में सुबह से लगी कतार
मैनपुरी के करहल विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय कंजाहार में वोट डालने के लिए मतदाताओं की सुबह से ही कतार लग गई। 

जसराना में ईवीएम बदली गई
पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की मौजूदगी में चल रहे मतदान के दौरान जसराना के बूथ संख्या 359 कन्या प्राथमिक विद्यालय जसराना पर मॉक पॉल के दौरान ईवीएम के न खुलने पर पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। आनन फानन में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम को बदला। 

फिरोजाबाद में सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान
फिरोजाबाद जिले में पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद ही कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी कमी की शिकायतें सामने आने लगीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अमला भी तुरंत सक्रिय हो गया और खराब ईवीएम को बदलवाने के साथ ही तकनीकी खामी को दूर कराकर मतदान शुरू कराया गया। 

UP Election 2022 Third Phase Karhal, Mainpuri, Firozabad, Etah, Kasganj Seats Voting Percentage Live News Updates in Hindi
फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
मेयर नूतन राठौर ने डाला वोट
फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर ने अपने परिवार के साथ मतदान करने मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचीं। अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

करहल में कुछ जगह ईवीएम ने दिया धोखा 
मैनपुरी के करहल में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान को लेकर केंद्रों पर कतार कम रही। कुछ जगह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की सूचना आई, जिनमें बूथ नंबर 434 कोसोन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब होने से करीब 35 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास शिकायत पहुंचने के बाद ईवीएम बदली गई। 

करहल के नगला अतिराम में मतदान बहिष्कार 
मैनपुरी के विधानसभा करहल क्षेत्र के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया । प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया । कहा वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे कहां डालेंगे वोट।

मैनपुरी में सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत मतदान 
मैनपुरी जिले में सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी सदर और करहल विधानसभा क्षेत्र में 10.5 प्रतिशत, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 8.9 प्रतिशत और किशनी में 9 प्रतिशत मतदान हुआ।

फिरोजाबाद में सुबह नौ बजे तक  9.79 प्रतिशत मतदान
  • टूंडला में 9.16
  • जसराना में 8.4
  • फिरोजाबाद में 9.2
  • शिकोहाबाद में 11.5
  • सिरसागंज में 11 प्रतिशत

कासगंज जिले में सुबह नौ बजे तक मतदान 9.42 प्रतिशत 
  • कासगंज विधानसभा क्षेत्र-9.45 प्रतिशत 
  • अमांपुरः 8.82 प्रतिशत 
  • पटियाली-9.99 प्रतिशत

मैनपुरी में सुबह नौ बजे तक  9.7 फीसदी मतदान 
  • मैनपुरी 10.5%
  • भोगांव 8.9%
  • किशनी 9%
  • करहल  10.5%

एटा में सुबह नौ बजे तक 10.11 प्रतिशत मतदान 
  • अलीगंज- 9 प्रतिशत मतदान
  • एटा- 10 प्रतिशत मतदान
  • जलेसर- 11.40 प्रतिशत मतदान
  • मारहरा- 10.23 प्रतिशत मतदान

कुरावली में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े 
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली के गांव रसेमर में मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। उधर, करहल के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि कहा वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे कहां वोट डालेंगे। 

एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में फर्जी मतदान करते 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने सभी को थाना जैथरा के हवालात में बंद कर दिया। 

विधायक और प्रधान प्रतिनिधि में विवाद
मैनपुरी के कुरावली में बाहरी व्यक्ति द्वारा गांव में बार-बार चक्कर लगाने को लेकर सदर विधायक तथा प्रधान पति के बीच विवाद हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

कासगंज में 11 बजे तक 22 फीसदी से ज्यादा मतदान
  • कासगंज - 23.26 प्रतिशत
  • पटियाली - 21.15 प्रतिशत
  • अमांपुर - 23.22 प्रतिशत
  • कुल मतदान- 22.54

एटा में 11 बजे तक 24.30 प्रतिशत मतदान
  • अलीगंज विधानसभा - 20.00%
  • एटा सदर विधानसभा - 26.00%
  • मारहरा विधानसभा - 26.70%
  • जलेसर विधानसभा - 24.50%
  • जनपद एटा में कुल मतदान 24.30%

मैनपुरी  में 11 बजे  24.45 फीसदी मतदान 
  • मैनपुरी 25.25%
  • भोगांव 23.9%
  • किशनी 24.6%
  • करहल  24.1%

फिरोजाबाद जिले में 11 बजे तक 24.30 प्रतिशत मतदान 
  • टूंडला- 24.66 प्रतिशत
  • जसराना - 22.37 प्रतिशत
  • फिरोजाबाद - 24.6 प्रतिशत
  • शिकोहाबाद - 24.7 प्रतिशत
  • सिरसागंज - 25.26 प्रतिशत

पुलिस ने फर्जी मतदान करने पहुंचा युवक पकड़ा 
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की बीडीएम गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे कमिश्नर अमित गुप्ताने फर्जी मतदान करने आए युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। आरोपी ने अपना नाम ब्रजेश बताया है। 

UP Election 2022 Third Phase Karhal, Mainpuri, Firozabad, Etah, Kasganj Seats Voting Percentage Live News Updates in Hindi
करहल के घिरोर में लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में दोपहर एक बजे तक 41.14 फीसदी मतदान 
  • मैनपुरी - 39.25%
  • भोगांव - 41.45%
  • किशनी - 40.47%
  • करहल - 43.16%

एटा में दोपहर एक बजे तक  42.31 प्रतिशत मतदान
  • अलीगंज विधानसभा - 43%
  • एटा सदर विधानसभा - 38.52%
  • मारहरा विधानसभा - 44.57%
  • जलेसर विधानसभा - 43.16%

फिरोजाबाद में दोपहर एक बजे तक 38.24 प्रतिशत मतदान
  • टूण्डला विधानसभा में 35 प्रतिशत
  • जसराना विधानसभा 37.28 प्रतिशत
  • फ़िरोज़ाबाद विधानसभा 40.3 प्रतिशत
  • शिकोहाबाद विधानसभा 38.49 प्रतिशत
  • सिरसागंज विधानसभा 40 प्रतिशत

कासगंज का 1 बजे तक औसतन मतदान प्रतिशत
  • कासगंज - 39.56%
  • अमांपुर - 36.63%
  • पटियाली- 36.51%
  • औसत- 37.56%

जसराना के नगला पाय जगन्नाथ में मतदान का बहिष्कार
जसराना विधानसभा के गांव नगला पाय जगन्नाथ के ग्रामीणों ने विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। काफी समय तक मतदाताओं के न आने पर पोलिंग पार्टी ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम नवनीत गोयल और सीओ देवेंद्र सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने समझाबुझाकर लोगों को मतदान के लिए राजी किया। एसडीएम के समझाने पर माने ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद मतदान शुरू किया।

एटा में दोपहर तीन बजे तक 53.20 प्रतिशत मतदान 
  • अलीगंज  - 55.35%
  • एटा सदर  - 50.00%
  • मारहरा - 51.86%
  • जलेसर  - 55.31%
  • जनपद एटा में कुल मतदान - 53.20%

कासगंज में दोपहर 3 बजे तक 50.74 प्रतिशत मतदान 
  • कासगंज - 53.55%
  • अमांपुर - 48.61%
  • पटियाली- 50.08%
  • औसत मतदान- 50.74%

मैनपुरी  में दोपहर तीन बजे तक  52.51 फीसदी मतदान 
  • मैनपुरी - 50.26%
  • भोगांव - 50.79%
  • किशनी - 52.69%
  • करहल  - 56.02%

फिरोजाबाद जिले में दोपहर तीन बजे तक 51.09 प्रतिशत मतदान 
  • टूंडला- 46.86 प्रतिशत
  • जसराना - 51.8 प्रतिशत
  • फिरोजाबाद - 50.09 प्रतिशत
  • शिकोहाबाद - 50.7 प्रतिशत
  • सिरसागंज - 54.7 प्रतिशत

फर्जी मतदान में नौ आरोपी पकड़े गए

कासगंज में मतदान के दौरान फर्जी मतदान करने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें चार आरोपी भरगैन के और पांच गंजडुंडवारा के हैं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

किशनी के फरैंजी में चले पत्थर 
मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव फरैंजी में मतदान के दौरान दो गुटों में पत्थर चल गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

एटा में शाम पांच बजे तक 63.58 प्रतिशत मतदान 
  • अलीगंज  - 64.30%
  • एटा सदर  - 61.30%
  • मारहरा  - 64.50%
  • जलेसर  - 64.23%
  • जनपद एटा में कुल मतदान - 63.58%

फिरोजाबाद जिले में शाम पांच बजे तक 57.35 प्रतिशत मतदान 
  • टूंडला- 54.37 प्रतिशत
  • जसराना - 58.45 प्रतिशत
  • फिरोजाबाद - 57.10 प्रतिशत
  • शिकोहाबाद - 58.42 प्रतिशत
  • सिरसागंज - 58.72 प्रतिशत

कासगंज में शाम 5 बजे तक 59.18 प्रतिशत मतदान 
  • कासगंज - 61.71%
  • अमांपुर -57.84%
  • पटियाली- 57.77%
  • औसत मतदान- 59.18%

मैनपुरी में शाम 5 बजे तक 60.82 फीसदी मतदान 
  • मैनपुरी 59.29%
  • भोगांव 60.29%
  • किशनी 61.3%
  • करहल  62.32%

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के अवधनगर में मतदान के दौरान युवक को गोली मार दी गई। उसके पेट में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान विवाद हुआ था। परिजनों ने सपा समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

एटा ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
एटा जिले के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 में रविवार को नया इतिहास रच दिया। 65 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डालकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में 65.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में 64.71 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

जिले में शाम छह बजे तक 65.19 प्रतिशत मतदान 
  • अलीगंज - 66.18 प्रतिशत
  • एटा सदर  - 59.80 प्रतिशत
  • मारहरा  - 66.78 प्रतिशत
  • जलेसर  - 67.98 प्रतिशत
  • जिले में औसत मतदान - 65.19 प्रतिशत

कासगंज में  63 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान 
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को सुहाने मौसम के बीच कासगंज जिले में सुबह के समय कुछ बूथों पर तेजी से तो कुछ बूथों पर धीमी गति से मतदान हुआ। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही मतदाताओं में उत्साह बढ़ता गया। शाम छह बजे तक कासगंज की तीनों विधानसभा सीटों पर 63.70 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले चुनाव से 0.95 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में  62.75 प्रतिश वोट पड़े थे। 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
  • कासगंज - 65.11 प्रतिशत 
  • अमांपुर - 61.75 प्रतिशत
  • पटियाली- 62.07 प्रतिशत
  • जिले में कुल मतदान- 63.70 प्रतिशत

मैनपुरी में 60 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े 
तीसरे चरण में रविवार को करहल समेत मैनपुरी जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। मैनपुरी जिला मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास हुआ है। शाम तक तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुरुआती दो घंटों में जिले में नौ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो 11 बजे तक 25 प्रतिशत के करीब पहुंच गया। 

फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों पर करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ। जोकि पिछले विधानसभा चुनाव से तीन फीसदी कम है। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का सपा से सीधे मुकाबला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed